Ro no D15139/23

पंक्तियां जो बनी प्रेरक..

जिला प्रशासन द्वारा यूपीएससी 2025 में चयनित अभ्यर्थियों द्वारा मार्गदर्शन कार्यक्रम में उन्होंने अपने अनुभवों को साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने जुनून और जज्बे को कविताओं और उध्वरण के माध्यम से भी अभिव्यक्त किया। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए और आगे बढ़ने के लिए हमें कभी महान व्यक्तित्व के उध्वरण एवं कवियों की कविताएं पथ प्रदर्शन करती हैं तो कभी किसी का जीवन। इसकी एक झलक कार्यक्रम में दिखाई दी, जहाँ चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी पसंदीदा उम्दा कविताओं एवं पंक्तियों का स्मरण किया और युवाओं का हौसला बढ़ाया।

सुप्रसिद्ध कवि श्री सोहन लाल द्विवेदी की कविता

लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है

जा जाकर खाली हाथ लौटकर आता है

मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में

बढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी में

मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

विख्यात कवि शिव मंगल सिंह सुमन की प्रेरक कविताओं का स्मरण किया गया-

क्‍या हार में क्‍या जीत में

किंचित नहीं भयभीत मैं

संघर्ष पथ पर जो मिले यह भी सही वह भी सही ।

वरदान माँगूँगा नहीं।

प्रख्यात कवि जयशंकर प्रसाद की कविता

वह पथ क्या, पथिक कुशलता क्या, जिस पथ पर बिखरे शूल न हों।

नाविक की धैर्य परीक्षा क्या, जब धाराएँ प्रतिकूल न हों

श्रीअर्जुन सिसोदिया की कविता-

युद्ध नहीं जिनके जीवन में

वे भी बहुत अभागे होंगे

या तो प्रण को तोड़ा होगा

या फिर रण से भागे होंगे

तो किसी ने कहा डर के आगे जीत है। लक्ष्य के प्रति समपर्ण और निष्ठा के लिए जिन्हें जहाँ से प्रेरणा मिली, मार्गदर्शन मिला सहज भाव से आत्मसात किया।

  • Related Posts

    स्वस्थ युवा, सशक्त भारत: धमतरी में चित्र प्रदर्शनी एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम

    *‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’ एवं ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ के तहत दो दिवसीय आयोजन*   धमतरी, 31 अगस्त 2026। केंद्रीय संचार ब्यूरो, रायपुर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत…

    Read more

    झीरम पर भूपेश का दोहरा चरित्र, पांच साल सत्ता में रहे तो ‘सबूत’ क्यों दबाए बैठे रहे? : शिव नारायण पाण्डेय

      *झीरम की पीड़ा पर राजनीति बंद करें भूपेश, प्रदेश को बताएं पांच साल में क्या किया* *फैसले से पहले न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करना बघेल की हताशा का…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार