Ro no D15139/23

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्गः ग्राम सखौली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अम्बिकापुर 21 जून 2026/ भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, अम्बिकापुर द्वारा सरगुजा जिले के विकासखंड अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम सखौली स्थित उच्चतर माध्यमिक शाला में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक दिवसीय विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाला प्राचार्या श्रीमती अनीता कुजूर, संकुल समन्वयक सलीम खान, शिक्षकगण विजयकांत तिवारी, प्रेमशंकर चौधरी, अनवर हुसैन, राजेश यादव, रणवीर केरकेट्टा, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शाला प्राचार्या श्रीमती अनीता कुजूर ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग शरीर और मस्तिष्क को संतुलित कर प्रकृति से जुड़ने का सबसे सुरक्षित माध्यम है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि तनाव एवं चिंता को कम कर मानसिक स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ करता है। केन्द्रीय संचार ब्यूरो के प्रभारी हिमांशु सोनी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवनशैली प्रदान करता है। योग के नियमित अभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक दोनों प्रकार की समस्याओं से मुक्ति पाने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम के दौरान ताड़ासन, अनुलोम-विलोम, वज्रासन, पवनमुक्तासन, भ्रामरी, सूर्य नमस्कार तथा हलासन सहित विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन एवं अभ्यास कराया गया। साथ ही योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रंगोली प्रतियोगिता, प्रश्न मंच एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

  • Related Posts

    लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का रोडमैप तैयार कर रही सरकार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर में वित्त मंत्री ने कहा—2047 तक विकसित भारत के साथ कदमताल करता विकसित छत्तीसगढ़ बनाना लक्ष्य*   *एमएसएमई, स्टार्टअप, मैन्युफैक्चरिंग, रोजगार और निवेश को बढ़ावा देने…

    Read more

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने संबंधी समाचार का प्रशासन ने किया खण्डन

    कोरबा, 20 सितंबर 2026/ हरदीबाजार तहसील अंतर्गत ग्राम अमगांव में एसईसीएल द्वारा अधिग्रहित भूमि पर स्थित शासकीय भवनों को जबरन एवं बलपूर्वक तोड़े जाने संबंधी प्रकाशित समाचार के संबंध में…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक