Ro no D15139/23

स्टार्टअप मीटअप धमतरी में नवाचार और उद्यमिता पर मंथन

युवाओं को रोजगार खोजने नहीं, रोजगार सृजित करने की मिली प्रेरणा

 

धमतरी, 23 जून 2026। जिले में नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन तथा स्टार्टअप धमतरी के सहयोग से पहल को-वर्किंग स्पेस, भटगांव रोड में “स्टार्टअप मीटअप धमतरी” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से 50 से अधिक स्टार्टअप संस्थापक, युवा उद्यमी, विद्यार्थी, नवाचारकर्ता एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उद्यमी एवं एंजेल इन्वेस्टर श्री प्रबल तोमर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय नवाचार, तकनीक और उद्यमिता का युग है। युवाओं को केवल रोजगार प्राप्त करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपनी रचनात्मक सोच, कौशल और नवाचार के माध्यम से रोजगार के नए अवसरों का सृजन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर सफल स्टार्टअप की शुरुआत किसी समस्या के प्रभावी समाधान से होती है। यदि युवा स्थानीय आवश्यकताओं और चुनौतियों को समझकर समाधान आधारित कार्य करें, तो वे न केवल आर्थिक रूप से सफल हो सकते हैं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन भी ला सकते हैं।

श्री तोमर ने स्टार्टअप की अवधारणा से लेकर व्यवसाय मॉडल निर्माण, निवेश आकर्षित करने की रणनीति, बाजार की आवश्यकताओं की समझ तथा निवेशकों की अपेक्षाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि उद्यमिता की यात्रा में आने वाली चुनौतियां और असफलताएं सीखने का अवसर प्रदान करती हैं तथा निरंतर प्रयास, धैर्य और नवाचार ही सफलता का आधार हैं।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न सफल उद्यमियों एवं नवाचारकर्ताओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। श्री विजय वर्मा (VShop), श्रीमती सुनीता पंजवानी (सैनिटरी पैड यूनिट), श्री हिमांशु (BlackBox AI), श्री राहुल (शेयर ट्रेडिंग) तथा श्री रोहन ने अपने उद्यम की स्थापना, चुनौतियों, नवाचार और विकास यात्रा से जुड़े अनुभव प्रतिभागियों के साथ साझा किए। इससे उपस्थित युवाओं को उद्यमिता के व्यावहारिक पक्ष को समझने का अवसर मिला।

विशेष सत्र में श्री रोहन ने धान उत्पादन एवं राइस मिलिंग सेक्टर की सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान हेतु तकनीक आधारित व्यावसायिक संभावनाओं पर प्रकाश डाला। इस चर्चा ने कृषि, एग्री-प्रोसेसिंग और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े नवाचार आधारित स्टार्टअप की संभावनाओं को लेकर प्रतिभागियों के बीच नई सोच विकसित की।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित नेटवर्किंग एवं ओपन डिस्कशन सत्र में प्रतिभागियों ने अपने स्टार्टअप आइडियाज, व्यवसायिक चुनौतियों और संभावित समाधानों पर खुलकर चर्चा की। इस संवादात्मक मंच ने युवाओं, उद्यमियों, निवेशकों और नवाचारकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा भविष्य में सहयोग की संभावनाओं को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया।

 

इस अवसर पर जिले में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने, युवाओं को मेंटरशिप, नेटवर्किंग एवं नवाचार संबंधी अवसर उपलब्ध कराने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए आयाम विकसित करने पर भी विशेष चर्चा की गई।

जिला प्रशासन धमतरी की यह पहल जिले में नवाचार आधारित उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, स्टार्टअप संस्कृति को सशक्त बनाने तथा युवाओं को “जॉब सीकर” से “जॉब क्रिएटर” बनने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि सही मार्गदर्शन, नवाचारी सोच और दृढ़ संकल्प के माध्यम से धमतरी के युवा भी राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर सकते हैं।

 

  • Related Posts

    हथखोज की स्टील इंफ्रा सॉल्यूशन में हादसे की जांच

    जांच में खुलीं गंभीर सुरक्षा खामियां, क्रेन संचालन पर लगा प्रतिबंध   रायपुर, 31 अगस्त 2026/दुर्ग जिले के हथखोज स्थित मेसर्स स्टील इंफ्रा सॉल्यूशन कंपनी लिमिटेड में बीते 19 अगस्त…

    Read more

    TIN पोर्टल खनिज संसाधनों को जनजातीय आजीविका से जोड़ने वाली ‘मिनरल-टू-लाइवलीहुड’ पहल : मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया TIN पोर्टल का शुभारंभ*   *TIN पोर्टल से टिन संग्राहक जनजातीय हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी और उचित मूल्य*   *LME आधारित मूल्य निर्धारण…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात