Ro no D15139/23

अम्बिकापुर में बिरसा मुण्डा जयंती और हुल क्रांति दिवस पर 30 जून से दो दिवसीय कार्यक्रम

अम्बिकापुर 29 जून 2026/   आदिम जाति विकास विभाग, अम्बिकापुर, जिला सरगुजा (छत्तीसगढ़) द्वारा भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती एवं हुल क्रांति दिवस के अवसर पर 30 जून एवं 1 जुलाई 2026 को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा होंगी। कार्यक्रम के प्रथम दिवस 30 जून 2026 को अपराह्न 3:00 बजे से 5:00 बजे तक पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम, अम्बिकापुर में भगवान बिरसा मुण्डा तथा सिद्धू-कान्हू के जीवन, संघर्ष और आदिवासी समाज के उत्थान में उनके अमूल्य योगदान पर विचार-विमर्श, व्याख्यान एवं संवाद का आयोजन किया जाएगा। द्वितीय दिवस 1 जुलाई 2026 को प्रातः 11ः00 बजे से 12ः00 बजे तक सर्किट हाउस, अम्बिकापुर में मुख्य अतिथि डॉ. आशा लकड़ा जनजातीय समुदाय के प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों के साथ उनकी समस्याओं, चुनौतियों तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर संवाद एवं चर्चा करेंगी। इस दो दिवसीय आयोजन का उद्देश्य भगवान बिरसा मुण्डा तथा सिद्धू-कान्हू के आदर्शों एवं बलिदान को जन-जन तक पहुँचाना, जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सार्थक संवाद स्थापित करना तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी पहल को प्रोत्साहित करना है। आदिम जाति विकास विभाग ने जनप्रतिनिधियों, जनजातीय समाज के प्रबुद्धजनों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

  • Related Posts

    बिहार की 48 वर्षीय महिला की अम्बेडकर अस्पताल में सफल बाईपास सर्जरी

      मरीज के हृदय की तीनों प्रमुख नसों में था ब्लॉकेज, अत्यधिक अनियंत्रित ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के बाद की गई बीटिंग हार्ट कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी (CABG) आयुष्मान…

    Read more

    माता कौशल्या धाम के कॉटेज के संचालन के लिए तीन बार निविदा, न्यूनतम प्रस्ताव नहीं मिलने से हुई निरस्त

      पर्यटकों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने की लगातार पहल, अब लीज पर संचालन की प्रक्रिया प्रस्तावित रायपुर, 1 सितंबर 2026। माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार