Ro no D15139/23

उन्नत नस्ल के सूकर पालन से बदली राजू भगत के जीवन की तस्वीर

*पशुधन विकास विभाग की योजना से बढ़ी आय, आत्मनिर्भरता की राह हुई मजबूत*

 

रायपुर, 30 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण परिवारों के लिए आजीविका संवर्धन का प्रभावी माध्यम बन रही हैं। पशुधन विकास विभाग द्वारा संचालित सूकर वितरण योजना से प्रदेश के अनेक हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम मदननगर निवासी श्री राजू भगत ने उन्नत नस्ल के सूकर पालन के माध्यम से अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

 

वर्ष 2024-25 में पशुधन विकास विभाग की योजना के अंतर्गत राजू भगत को 01 नर एवं 02 मादा उन्नत नस्ल के सूकर उपलब्ध कराए गए। विभागीय मार्गदर्शन और वैज्ञानिक पद्धति से पालन-पोषण के परिणामस्वरूप वर्तमान में उनके पास 02 नर, 06 मादा तथा 09 बच्चे हैं। इससे उत्पादन क्षमता बढ़ी है और उनके लिए नियमित आय का स्रोत विकसित हुआ है।

 

श्री राजू भगत के अनुसार सूकर पालन से उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 35 से 40 हजार रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है तथा वे भविष्य में इस व्यवसाय का विस्तार करने के लिए उत्साहित हैं।

 

पशुधन विकास विभाग द्वारा हितग्राहियों को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण, कृमिनाशक दवाएं, उपचार सुविधा तथा तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। विभाग के सतत सहयोग और हितग्राहियों के परिश्रम से सूकर पालन ग्रामीण क्षेत्रों में लाभकारी आजीविका के रूप में उभर रहा है।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से किरण रावटे को मिला आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मिल रही राहत

    *सेवा संकल्प अभियान   *नियमित आर्थिक सहायता से बढ़ा आत्मविश्वास, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   रायपुर, 10 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़…

    Read more

    बस्तर के ढोकरा शिल्प को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

    *जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार की टीम ने किया चिलकुटी का दौरा, बनेगा मॉडल प्रीमियम क्लस्टर*   रायपुर, 10 अक्टूबर 2026/ बस्तर की सुप्रसिद्ध पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) कला को अब…

    Read more

    NATIONAL

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे