Ro no D15139/23

आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

जगदलपुर, 6 जुलाई 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना जगदलपुर (शहरी) के अन्तर्गत ठाकुर अनुकूलदेव वार्ड (केंद्र क्रमांक 01) में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार सोमवार 20 जुलाई को रात्रि 12बजे तक आधिकारिक वेब पोर्टल https://www.aww.e-bharti.in  पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। किसी भी स्थिति में सीधे कार्यालय में या पंजीकृत डाक द्वारा भेजे गए आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस पद के लिए पात्रता की बात करें तो आवेदिका की आयु सूचना पत्र जारी होने की तिथि यानी 06 जुलाई 2026 को 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए, हालांकि पूर्व अनुभव रखने वाली कार्यकर्ताओं या सहायिकाओं को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही, आवेदिका का उसी वार्ड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है जहाँ आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है, जिसके प्रमाण के लिए मतदाता सूची में नाम अथवा वार्ड पार्षद या पटवारी द्वारा जारी स्पष्ट पते वाला निवास प्रमाण पत्र मान्य होगा।

शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत आवेदिका का न्यूनतम 8 वीं बोर्ड उत्तीर्ण होना आवश्यक है, परंतु शहरी परियोजना में 8 वीं उत्तीर्ण उम्मीदवार न मिलने की स्थिति में नियमों को शिथिल करते हुए 5 वीं उत्तीर्ण और उसके बाद भी आवेदिका न मिलने पर साक्षर महिला के आवेदन पर विचार किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की महिलाओं तथा विधवा, परित्यक्ता या तलाकशुदा महिलाओं को चयन प्रक्रिया में नियमों के तहत अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे। यह पद पूर्णतः मानसेवी और अशासकीय है, जिसके लिए शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। ऐसे उम्मीदवार जिनकी 8 वीं की अंकसूची में केवल ग्रेडिंग प्रणाली है, उन्हें मूल अंकसूची में विद्यालय के प्राचार्य से प्राप्तांक और पूर्णांक प्रमाणित करवाकर ही प्रस्तुत करना होगा।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात