Ro no D15139/23

भारत की अग्रणी सुरक्षा कंपनी एसआईएस लिमिटेड में 150 सुरक्षा अधिकारियों की भर्ती

जशपुरनगर 07 जुलाई 2026/ भारत की अग्रणी सुरक्षा कंपनी एसआईएस लिमिटेड द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के स्नातक बेरोजगार युवाओं के लिए 150 जीटीओ सुरक्षा अधिकारी संवर्ग के पदों पर भर्ती की जाएगी। चयन प्रक्रिया 11 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं ग्लोबल इंडिया स्किल डेवलपमेंट की तरफ से एस.आई.एस. के संयुक्त तत्वाधान में पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत एसआईएस प्रशिक्षण केन्द्र, लाइवलीहुड महाविद्यालय, बॉयज छात्रावास, डोडकाचौरा कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
एसआईएस के कमांडेंट श्री कुमार शिवेन्द्र ने बताया कि अभ्यर्थी का स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम ऊंचाई 167.5 सेंटीमीटर एवं आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण के दौरान ही अभ्यर्थियों को 33 हजार से 40 हजार रुपये समग्र लागत वेतन प्रति माह दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को पेंशन, उपदान, कर्मचारी राज्य बीमा, समूह बीमा, चिकित्सा, आवास, दो बच्चों को भारतीय पुलिस सेवा विद्यालय देहरादून में शिक्षा की सुविधा, अंश वितरण, यात्रा भत्ता एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
नियुक्ति संपूर्ण भारत स्तर पर सभी स्थानों पर प्रदान की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी sisindia.com  एवं जॉब एट एसआईएस फेसबुक पेज के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क सूत्र 7004623515 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

    कटिंग-पॉलिशिंग के आधुनिक प्रशिक्षण के लिए पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय बनेगा नॉलेज पार्टनर, ‘बस्तर ब्रांड’ को मिलेगा बढ़ावा   *कोरंडम से बस्तर को मिलेगी नई पहचान, खनन से मूल्य संवर्धन…

    Read more

    आयस्टर मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बन रही टिकेश्वरी साहू, बिहान योजना ने बनाया आर्थिक रूप से सशक्त

    रायपुर , 31 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार के नए अवसरों से जुड़ रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात