Ro no D15139/23

दिव्यांगजनों के लिए 08 एवं 09 जुलाई को दो दिवसीय उपयुक्तता प्रमाण-पत्र शिविर

रायपुर, 07 जुलाई 2026/भारत सरकार तथा श्रम मंत्रालय के नेशनल कैरियर सेंटर फॉर डिफरेंटली एबल्ड (NCSC for DA), जबलपुर एवं जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों के लिए 08 एवं 09 जुलाई 2026 को दो दिवसीय उपयुक्तता प्रमाण-पत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक कॉलेज, बैरन बाजार में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

उपसंचालक डॉ. शशी आतुलकर ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवश्यक उपयुक्तता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। सामान्यतः छत्तीसगढ़ के दिव्यांगजनों को यह प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए जबलपुर जाना पड़ता है। राज्य के शिक्षित दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के नेशनल कैरियर सेंटर फॉर डिफरेंटली एबल्ड, जबलपुर द्वारा दिव्यांगजनों की दिव्यांगता का परीक्षण कर उन्हें संबंधित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उपयुक्तता प्रमाण-पत्र जारी किया जाता है।

शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को जिला चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, शिक्षा एवं आयु संबंधी प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, जाति प्रमाण-पत्र (यदि आरक्षित वर्ग से हों), पासपोर्ट आकार के दो फोटो तथा जिस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं उसका प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य है।

शिविर में आने-जाने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात