Ro no D15139/23

कटघोरा जिला यूनियन ने सहकारिता सप्ताह में योजनाओं से जोड़ने चलाया जागरूकता अभियान

 

कोरबा 08 जुलाई 2026/जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित कटघोरा द्वारा 29 जून से 6 जुलाई तक सहकारिता सप्ताह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत जिला यूनियन क्षेत्र को पोड़ी, चैतमा, पसान, जटगा एवं छुरी क्लस्टर में विभाजित कर विभिन्न जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का आयोजन प्रबंध संचालक श्री कुमार निशांत (भा.व.से.) के निर्देशन तथा नोडल अधिकारी श्री अश्वनी कुमार मिश्रा, उप प्रबंध संचालक की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान एमएसपी फॉर एमएफपी योजना के तहत लघु वनोपज का निर्धारित मानकों के अनुरूप संग्रहण एवं शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर विक्रय करने के लाभों की जानकारी दी गई। बताया गया कि इससे संग्राहकों एवं हितग्राहियों को उचित मूल्य मिलने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
प्रबंधकों एवं फड़ मुंशियों को अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने तथा वन धन विकास केंद्रों एवं प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के लिए गुणवत्तापूर्ण कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। हितग्राहियों को वैज्ञानिक तरीके से लघु वनोपज संग्रहण, उचित सुखाई, साफ-सफाई, ग्रेडिंग एवं पैकेजिंग के माध्यम से बेहतर गुणवत्ता और अधिक मूल्य प्राप्त करने की जानकारी दी गई। साथ ही मूल्य संवर्धन के जरिए अतिरिक्त आय के अवसरों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम में डिजिटल साक्षरता पर विशेष जोर देते हुए मोबाइल फोन के उपयोग, डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन जानकारी प्राप्त करने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ डिजिटल माध्यम से लेने के लिए प्रतिभागियों को प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि समिति क्षेत्रों में महुआ का संग्रहण अधिक होने की संभावना को देखते हुए महुआ प्रसंस्करण केंद्र स्थापित किए जा सकते हैं, जहां महुआ से बिस्कुट, लड्डू, अचार सहित अन्य उत्पाद तैयार कर स्व-सहायता समूहों की आय बढ़ाई जा सकती है। वन धन एवं एमएसपी योजना के सफल हितग्राहियों के अनुभव भी साझा किए गए ताकि अन्य सदस्य भी प्रेरित होकर योजनाओं का अधिक लाभ उठा सकें।
सहकारिता सप्ताह के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आंवला, नीम, जामुन एवं कटहल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित अधिकारियों, स्व-सहायता समूहों, संग्राहकों एवं प्रतिनिधियों को पौधों की नियमित देखभाल, संरक्षण एवं सिंचाई के महत्व की जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उन्हें जीवित रखने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन तथा लघु वनोपज आधारित आजीविका को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

  • Related Posts

    मातृ-नवजात मृत्यु दर घटाने छत्तीसगढ़ में ‘सुमन रोडमैप 2030’ पर मंथन: रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    रायपुर, 15 Oct 2026/ छत्तीसगढ़ में मातृ एवं नवजात मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग…

    Read more

    आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली, हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *सारसमाल में कर्मा पूजा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, मांदर की थाप पर समाजजनों के साथ किया पारंपरिक कर्मा नृत्य*   *भगवान करम देव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी