Ro no D15139/23

सहकारी समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्धता, किसानों को मिल रही समय पर सुविधा कृषक हेमचरण यादव ने सराही आदान सामग्री वितरण की सुगम व्यवस्था

कोरबा, 09 जुलाई 2026/
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में खरीफ सीजन के दौरान किसानों के लिए खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण, नियमित आपूर्ति तथा समयबद्ध वितरण सुनिश्चित किया गया है। राज्य सरकार द्वारा यह व्यवस्था बनाई गई है कि किसानों को आवश्यक कृषि आदान सामग्री समय पर उपलब्ध हो, ताकि खेती के कार्य बिना किसी रुकावट के निर्धारित समय पर पूरे किए जा सकें। जिले की सभी सहकारी समितियों में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण किया गया है तथा किसानों को सरल, पारदर्शी और व्यवस्थित प्रक्रिया के माध्यम से आदान सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
इसी क्रम में कोरबा जिले के ग्राम करमंदी निवासी कृषक श्री हेमचरण यादव ने भी खरीफ सीजन के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। लगभग डेढ़ एकड़ कृषि भूमि में धान की खेती करने वाले श्री यादव ने बताया कि उन्होंने भैंसमा स्थित सहकारी समिति से खेती के लिए आवश्यक उर्वरक प्राप्त किए। समिति में पहुंचने पर उन्हें बिना किसी परेशानी के निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक आदान सामग्री उपलब्ध करा दी गई।
श्री यादव ने बताया कि उन्हें समिति से यूरिया एवं एनपीके उर्वरक आसानी से प्राप्त हो गए। उन्होंने कहा कि समिति में खाद एवं बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, जिससे किसानों को आवश्यक सामग्री के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ रहा है। समय पर आदान सामग्री मिलने से खरीफ खेती की तैयारियां भी समय पर पूरी हो रही हैं और किसान पूरे उत्साह के साथ बुवाई कार्य में जुटे हैं।
उन्होंने समिति में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि शासन द्वारा किसानों की आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखा गया है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता से खेती को नई गति मिली है और किसानों का आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार की किसान हितैषी पहल से खेती करना पहले की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक हुआ है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

  • Related Posts

    मातृ-नवजात मृत्यु दर घटाने छत्तीसगढ़ में ‘सुमन रोडमैप 2030’ पर मंथन: रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    रायपुर, 15 Oct 2026/ छत्तीसगढ़ में मातृ एवं नवजात मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग…

    Read more

    आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली, हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *सारसमाल में कर्मा पूजा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, मांदर की थाप पर समाजजनों के साथ किया पारंपरिक कर्मा नृत्य*   *भगवान करम देव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी