Ro no D15139/23

नारायणपुर में वन महोत्सव का भव्य आयोजन

*वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर हरियाली रथ किया रवाना*

 

*वीर शहीदों की स्मृति में रोपे गए 118 पौधे*

 

रायपुर,11 जुलाई, 2025 / पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के प्रसार को एक जन-आंदोलन का रूप देने के लिए नारायणपुर वनमण्डल के अंतर्गत पुलिस लाइन में वन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। एक पेड़ मां के नाम महाअभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप थे। इस विशेष अवसर पर जिले के अंतर्गत शहीद हुए 118 पुलिस जवानों के नाम पर एक पेड़ शहीदों के नाम के तहत शहीद वाटिका में पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का ऐतिहासिक संदेश दिया गया।

 

*शहीदों का बलिदान रहेगा चिरस्थायी- वन मंत्री*

 

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि शहीदों की याद में लगाया गया प्रत्येक पौधा उनके सर्वाेच्च बलिदान को चिरस्थायी बनाए रखने का पावन प्रतीक है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे न केवल अधिक से अधिक पौधे लगाएं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण मिल सके।

 

*शहीद वाटिका में रोपे गए 118 विविध प्रजातियों के पौधे*

 

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने शहीद वाटिका में स्वयं पौधा रोपित कर इस महाअभियान का शुभारंभ किया। इस वाटिका में जैव विविधता और उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए आम, अमलतास, रुद्राक्ष, आंवला, लक्ष्मणफल, अशोक, चीकू, लीची, रीठा, हल्दू, मुण्डी, गुलमोहर, साल, साजा, हर्रा, बेहड़ा, शीशम, खम्हार, बादाम, कटहल, अंजीर, युसींटा, शीशु, सेब, मालाबार नीम, बेल, मुनगा, मीठा नीम, सफेद चंदन, लाल चंदन, कनकचंपा, करंज, पीपल, सागौन, इंडियन रॉकवुड, नीम, रेन-ट्री, महुआ, एवोकाडो, रामफल, स्टारफ्रूट, कुसुम, मौसंबी, नींबू, कदंब, सिल्वर ओक, करौंदा, मोललाईट, मलबरी और सपोटा जैसी अत्यंत महत्वपूर्ण 118 प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया है।

 

*हरियाली रथ और ट्री-एटीएम से बंटे 10 हजार पौधे*

 

ग्रामीण अंचलों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पौधों की सुलभता सुनिश्चित करने के लिए हरियाली प्रसार योजना के अंतर्गत माननीय मंत्री ने हरियाली रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के माध्यम से जिले के ग्रामीणों को निःशुल्क 10 हजार फलदार प्रजाति के पौधों का वितरण किया गया। साथ ही आधुनिक तकनीक ट्री-एटीएम के माध्यम से भी नागरिकों को सुगमता से पौधों का वितरण कर पौधारोपण के प्रति प्रोत्साहित किया गया। यह रथ पूरे जिले में व्यापक स्तर पर भ्रमण कर जन-जागरूकता अभियान चलाएगा।

 

*शासकीय योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन*

 

किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत चयनित हितग्राहियों एवं किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के उद्देश्य से मूल्यवान सफेद चंदन और मिलिया डुबिया (मालाबार नीम) के पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। सुपगांव संयुक्त वन प्रबंधन समिति के 15 कर्मठ ग्रामीणों को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करने के लिए उन्नत ग्राफ्टेड (कलमी) प्रजाति के आम, अमरूद, कटहल, जामुन, सिंदूरी और नींबू के पौधे प्रदान किए गए। सीडबॉल तकनीक का प्रयोगरू स्कूली बच्चों द्वारा उत्साहपूर्वक निर्मित किए गए श्सीडबॉलश् का वन क्षेत्रों में छिड़काव किया गया, जो आगामी वर्षा ऋतु में स्वतः अंकुरित होकर प्राकृतिक वनों को और समृद्ध बनाएंगे।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम, नगर पालिका परिषद नारायणपुर के अध्यक्ष श्री इंद्र प्रसाद बघेल, उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश शर्मा, जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्यगण, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, वनमण्डल नारायणपुर के समस्त अधिकारी-कर्मचारी तथा भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहकर इस हरित संकल्प के साक्षी बने।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग

      सेक्टर-18 में 40 एकड़ में आकार लेगा राष्ट्रीय स्तर का शिक्षण संस्थान, मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लीज अनुबंध और भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी *छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपने…

    Read more

    मेहनत का सम्मान, समय पर मेहनताना

      वीबी-जी रामजी योजना से ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार के साथ आर्थिक संबल, 5,964 श्रमिकों को 53.91 लाख रुपये की मजदूरी का भुगतान धमतरी 01 सितंबर2026// “काम किया, मेहनत की…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार