Ro no D15139/23

कृषि विभाग द्वारा बिना लाइसेंस उर्वरक तैयार करने पर की गई कार्रवाई

*- 2485 बोरी उर्वरक सामग्री जब्त*

राजनांदगांव 11 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में नकली, अवमानक तथा बिना अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के उर्वरक एवं जैविक खाद का निर्माण, भंडारण एवं विक्रय करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थानों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर जानकारी एकत्रित की जा रही है तथा नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कृषि विभाग के उडऩदस्ता दल द्वारा डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम कातलवाही स्थित किसान मित्र स्वस्तिक ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड में छापेमार कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान संबंधित इकाई आवश्यक वैधानिक अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) एवं अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सकी। छापेमारी के दौरान परिसर से विभिन्न प्रकार की उर्वरक एवं कच्ची सामग्री की कुल 2485 बोरी जब्त कर नियमानुसार पंचनामा तैयार किया गया। जब्त सामग्री में प्रोम (स्वस्तिक ऑर्गेनिक) 1512 बोरी, बायोचार 62 बोरी, प्रिज्म चौंपियन 375 बोरी, पीवीसी एसजी 35 बोरी, सुपर ग्रेड-1 (ह्यूमेट 98 प्रतिशत) 14 बोरी, ह्यूमिक एसिड 19 बोरी, कंपोस्ट पाउडर 40 बोरी, व्हाइट क्ले (बेंटोनाइट) 40 बोरी, रॉक फॉस्फेट 40 बोरी, बायो एनपीके 8 बोरी तथा कुबेर बायो प्रोम 340 बोरी शामिल हैं।

जांच के दौरान जब्त सामग्री के नमूने नियमानुसार परीक्षण हेतु सुरक्षित किए गए हैं। फैक्ट्री से संबंधित उत्पादन, भंडारण एवं अन्य अभिलेखों की भी जांच की जा रही है। प्रयोगशाला परीक्षण एवं जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 तथा अन्य लागू विधिक प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में जिला स्तरीय उर्वरक निरीक्षक एवं सहायक संचालक कृषि डॉ. बिरेंद्र अनंत तथा उडऩदस्ता दल में विकासखंड स्तरीय उर्वरक निरीक्षक श्री जीवन्तलाल चंद्रवंशी, श्री सुनील शर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल थे। कृषि विभाग द्वारा नकली, अवमानक, बिना अनुज्ञप्ति के उर्वरकों के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय करने वालों के विरूद्ध जांच एवं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कृषि विभाग द्वारा किसानों से केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक खरीदने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल कृषि विभाग को देने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    कलेक्टर के निर्देश पर नशा मुक्ति केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश   धमतरी, 16 अक्टूबर 2026।जिले में संचालित संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने,…

    Read more

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

    *नवरात्रि शक्ति की आराधना और नारी सम्मान का महापर्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*   *मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस