Ro no D15139/23

शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

अम्बिकापुर 13 जुलाई 2026/  शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में सोमवार को शाला प्रवेशोत्सव सह साइकिल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह थीं।
मुख्य अतिथि ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासित जीवन अपनाने और अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार की ओर से कक्षा 9वीं के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया तथा कक्षा 9वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वर्तमान कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप कॉपी एवं पेन प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान शासन की साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। अतिथियों ने इस योजना को छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यालय तक उनकी सुगम पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत डूमरडीह की सरपंच श्रीमती बैजन्ती देवी, उपसरपंच श्री बेचन यादव, पंच श्री इरफान खान, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री हीरा सिंह तथा  श्री रमेश दास ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व पर प्रेरक संबोधन दिया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री तनवीर अहमद ने विद्यालय परिसर में बाउंड्री वॉल निर्माण की आवश्यकता रखते हुए मांग प्रस्तुत की। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह ने बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए आवश्यक पहल करते हुए इसे पूर्ण कराने की बात कही।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक श्री देवप्रसाद, श्रीमती गुरप्रीत बक्शी, श्री कपूर सिंह पैकरा, श्री अजय खरे एवं श्री तुलसी कुमार धुर्वे का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्रीमती पूनम सिन्हा ने किया। अंत में सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात