Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से किसान रामेश्वर बने बिजली उपभोक्ता से बिजली उत्पादक

– 2 किलोवॉट सोलर संयंत्र से बिजली बिल हुआ शून्य, अब बिजली बेचकर भी होगी आय*

 

राजनांदगांव 16 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण परिवारों के लिए आर्थिक बचत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बन रही है। जिले के ग्राम जंगलेसर निवासी किसान श्री रामेश्वर प्रसाद चंद्राकर ने योजना के तहत अपने घर में 2 किलोवॉट क्षमता का रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किया है। संयंत्र लगने के बाद उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है और अब वे अतिरिक्त बिजली विद्युत वितरण कंपनी को देकर आय अर्जित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। श्री रामेश्वर ने बताया कि उन्होंने लगभग तीन-चार माह पहले फरवरी 2026 में बैंक वित्तीय सहायता से सोलर संयंत्र लगवाया। इस पर उन्हें शासन की ओर से 90 हजार रूपए की सब्सिडी प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि पहले उनके घर का बिजली बिल 1000 रूपए से लेकर 1500 रूपए प्रतिमाह तक आता था, लेकिन अब बिजली बिल पूरी तरह समाप्त हो गया है।

श्री रामेश्वर ने बताया कि वर्तमान में उनका संयंत्र प्रतिदिन औसतन 5 से 8 यूनिट अतिरिक्त बिजली का उत्पादन कर रहा है। गर्मी के मौसम में यह उत्पादन 12 से 14 यूनिट प्रतिदिन तक पहुंच जाता है। मोबाइल एप के माध्यम से वे प्रतिदिन बिजली उत्पादन और खपत की जानकारी देखते हैं। घर में प्रतिदिन 2 से 5 यूनिट बिजली की खपत होने के बाद शेष बिजली ग्रिड में जमा हो जाती है, जिसका भुगतान वार्षिक समायोजन के बाद उनके बैंक खाते में किया जाएगा।

श्री रामेश्वर ने कहा कि पहले मैं बिजली का उपभोक्ता था, अब बिजली बनाकर विद्युत कंपनी को बिक्री कर रहा हूँ। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुझे आर्थिक बचत के साथ अतिरिक्त आय का अवसर भी मिला है। श्री रामेश्वर ने बताया कि उनके घर में सोलर संयंत्र लगने के बाद गांव के लोग उनसे जानकारी लेने आने लगे। उनके अनुभव से प्रेरित होकर ग्राम जंगलेसर में लगभग 40 से 50 परिवारों ने भी सोलर संयंत्र स्थापित कर लिया है। वे ग्रामीणों को मोबाइल एप पर बिजली उत्पादन की जानकारी दिखाकर योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हैं। श्री रामेश्वर ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ उठाकर बिजली बचत के साथ अतिरिक्त आय अर्जित करने कहा।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात