Ro no D15139/23

कलेक्टर ने  सभी नोडल अधिकारियों को अपने चिन्हांकन आश्रम और छात्रावास का औचक निरीक्षण करने के दिए निर्देश

 
निरीक्षण के लिए 182 नोडल अधिकारी बनाया गया
बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था ,अधीक्षकों की उपस्थिति, साफ सफाई भोजन की गुणवत्ता सहित अन्य जानकारी अधिकारी ऑनलाइन भरेंगे

जशपुरनगर 05 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।
उन्होंने कहा जशपुर जिले में संचालित आश्रम छात्रावास के लिए लगभग 182 नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
इनमें बालक छात्रावास के लिए पुरुष अधिकारियों को नोडल बनाया गया है और बालिका छात्रावास के लिए महिला अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान आनलाईन दिए गए चेक लिस्ट को भरने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि आनलाईन में निरीक्षण का दिनांक, छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, छात्रावास में अधीक्षक और अधीक्षिका निवास करते हैं कि नहीं,इसी प्रकार सी सी टी कैमरा की उपलब्धता, प्रकाश की व्यस्था, खिड़कियों में ग्रिल और जाली लगी है की नहीं, बिजली के तार स्विच एवं अन्य विघुत व्यस्था सुरक्षित स्थिति, छात्रावास में उपलब्ध बेड एवं गद्दे की संख्या, मच्छरदानी की संख्या, छात्रावास में बच्चों के लिए पंखे की उपलब्धता, सभी कमरें में पानी की उपलब्धता, छात्रावास में बच्चों के पीने के लिए पानी की उपलब्धता, शौचालय की संख्या, साफ सफाई की स्थिति, कार्यशील शौचालय, स्नानागारों की स्थिति,
पानी की उपलब्धता,
आश्रम छात्रावास परिसर की साफ सफाई की स्थिति,
क्या परिसर झाड़ियों कचरें एवं जल भराव से मुक्त हैं।
इसी प्रकार भोजन की गुणवत्ता संतोष जनक है।
रसोई घर और खाद्यान्न भंडारण गोदाम स्थान साफ एवं व्यवस्थित है।
क्या आश्रम छात्रावास में फर्स्ट एड किट उपलब्ध एवं उपयोग युक्त है।
बालिका के नैपकिन की उपलब्धता, लाइब्रेरी और स्टडी रूम में उपयोग योग्य है क्या बच्चे बैठकर अध्ययन कर सकते हैं।
कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के लिए आश्रम छात्रावास में समाचार पत्र और पत्रिकाएं आती हैं कि नहीं
इसी प्रकार छात्रावास में आगंतुक पंजी नियमित रूप से संधारित किया जाता है कि नहीं
आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर
आदि की जानकारी निरीक्षण के दौरान अधिकारी ऑनलाइन एंट्री करके जानकारी देंगे।

  • Related Posts

    अंबिकापुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स्वागत

    अम्बिकापुर 19 सितम्बर 2026/   मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आज अम्बिकापुर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम जनता द्वारा स्थानीय पीजी कॉलेज ग्राउंड  हेलीपेड पर उनका पुष्पगुच्छ भेंट…

    Read more

    सेवा और सुशासन की पहल से खत्म हुई टपकती छत की चिंता, हरीप्रसाद को मिला अपने सपनों का पक्का आशियाना

    सेवा और सुशासन की पहल से खत्म हुई टपकती छत की चिंता, हरीप्रसाद को मिला अपने सपनों का पक्का आशियाना रायपुर, 19 सितम्बर 2026/ आमजन के जीवन को सुगम बनाने…

    Read more

    NATIONAL

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल