Ro no D15139/23

शासन की सेवाएं अब नागरिकों के द्वार तक सहजता से, सेवा सेतु से राजकुमार टोप्पो को मिला समय पर आय प्रमाण पत्र

कोरबा 17 अगस्त 2026/सरकार की योजनाएं, जब जरूरतमंदों तक आसानी से पहुंचती हैं, तो बदलाव सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल एवं सहज तरीके से पहुंचाने की दिशा में ‘सेवा सेतु’ महत्वपूर्ण कड़ी बन रहा है।
कोरबा जिले के ग्राम अरसेना, तहसील अजगरबहार निवासी श्री राजकुमार टोप्पो को अपने आवश्यक कार्य के लिए आय प्रमाण पत्र की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना आवेदन प्रस्तुत किया। सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से उनके आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई की गई और निर्धारित समय-सीमा के भीतर उन्हें आय प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया। समय पर प्रमाण पत्र प्राप्त होने से श्री टोप्पो का जरूरी कार्य आसानी से पूरा हो सका।
श्री टोप्पो ने बताया कि सेवा सेतु केंद्र में आवेदन की प्रक्रिया सरल रही और उन्हें प्रमाण पत्र के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। निर्धारित समय में सेवा मिलने से उन्हें काफी सुविधा हुई। उन्होंने कहा कि शासन की ऐसी पहल से आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं सहज, सरल और समयबद्ध तरीके से प्राप्त हो रही हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘सेवा सेतु’ जैसी पहल शासन और नागरिकों के बीच की दूरी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।0

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी