Ro no D15139/23

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैंप का हुआ आयोजन

 

अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय अम्बिकापुर द्वारा राष्ट्रव्यापी मेगा एग्रीकल्चर क्रेडिट आउटरीच अभियान के अंतर्गत सोमवार को जनपद पंचायत लुंड्रा के सभाकक्ष में  मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैंप का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों, कृषक उत्पादक संगठनों , स्वयं सहायता समूहों, कृषि उद्यमियों तथा ग्रामीण ग्राहकों को बैंक की विभिन्न कृषि एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री प्रीति भगत सहित श्री अनुपम तिवारी,  श्री सुभाष मिश्रा उपस्थित रहे। वहीं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख श्री राजेश कुमार,  एलडीएम सुश्री पूनम सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों एवं ग्रामीण ग्राहकों को किसान क्रेडिट कार्ड , एग्री गोल्ड लोन, सेंट नारी शक्ति योजना, सेंट किसान वाहन ऋण, कोल्ड स्टोरेजध्वेयरहाउस वित्तपोषण योजना, पीएमएफएमई योजना, स्वयं सहायता समूहों के वित्तपोषण तथा कृषि अधोसंरचना एवं कृषि आधारित उद्यमों हेतु उपलब्ध ऋण सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।कैंप में उपस्थित किसानों को आधुनिक कृषि, कृषि प्रसंस्करण, भंडारण, मूल्य संवर्धन, कृषि विपणन तथा ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु बैंक द्वारा उपलब्ध विभिन्न वित्तीय साधनों के बारे में भी अवगत कराया गया। साथ ही कृषि एवं ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं, कृषक उत्पादक संगठन के प्रतिनिधि, कृषि उद्यमी, ग्रामीण युवा, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालक एवं ग्रामीण ग्राहक उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने बैंक की कृषि एवं ग्रामीण विकास उन्मुख योजनाओं में गहरी रुचि दिखाई तथा अनेक ग्राहकों ने विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। साथ ही कार्यक्रम के दौरान 20 स्वयं सहायता समूहों  को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। लाभार्थियों को कृषि, कृषि आधारित गतिविधियों, ग्रामीण उद्यमिता एवं अन्य संबंधित गतिविधियों हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया केवल ऋण उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों एवं ग्रामीण समुदाय के समग्र विकास में एक विश्वसनीय सहयोगी के रूप में कार्य करते हुए उन्हें सरल, त्वरित एवं ग्राहक केंद्रित बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रहा है। बैंक कृषि क्षेत्र के सतत विकास, ग्रामीण समृद्धि तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत है।

  • Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी