Ro no D15139/23

​जांजगीर के टीसीएल कॉलेज में गूँजे देशभक्ति के नारे

NSS स्वयंसेवकों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

​रायपुर, 18अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों ने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति के नारे लगाए और भव्य रैलियां निकालीं। छात्रों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया l

नागरिकों के बीच राष्ट्रप्रेम तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना

जांजगीर-चाम्पा जिले के शासकीय ठाकुर छेदीलाल (टीसीएल) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जांजगीर में विद्यार्थियों और आम नागरिकों के बीच राष्ट्रप्रेम तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की ओर से भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया।

नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक व प्रेरित करना

​महाविद्यालय परिसर से शुरू हुई इस रैली में NSS स्वयंसेवकों ने हाथों में आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा थामकर देशभक्ति के नारे लगाए। पूरे अनुशासन के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस रैली ने आम जनमानस को राष्ट्र निर्माण और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक व प्रेरित किया।

​महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. आर. लहरे के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम का नेतृत्व NSS महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुष्पा एवं पुरुष इकाई के कार्यक्रम अधिकारी राजेश चंद्र ने किया।

महाविद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा

एन एस एस के स्वयंसेवकों के अभूतपूर्व उत्साह और अनुशासित सहभागिता से न केवल रैली सफल रही, बल्कि पूरे महाविद्यालय परिसर एवं आसपास का वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन के दौरान वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एम. एल. पाटले, डॉ. मंजू लता कश्यप एवं आर. जी. कुटे उपस्थित रहे। इसके साथ ही NCC अधिकारी डॉ. ईश्वरी सूर्यवंशी ने भी अपनी उपस्थिति से स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। ​

  • Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी