Ro no D15139/23

​जांजगीर के शासकीय टीसीएल कॉलेज में मनाया गया ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’

विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संकल्प

रायपुर,18 अगस्त 2026/ देश के बंटवारे के दौरान नफरत और हिंसा की वजह से लाखों लोगों ने संघर्ष किया और बलिदान दिया। उन्हीं की याद में आज 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया गया।

शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जांजगीर में ‘भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ का भावपूर्ण आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्ष 1947 में भारत के विभाजन के दौरान विस्थापन, अमानवीय हिंसा और असीम पीड़ा झेलने वाले लाखों निर्दोष लोगों की स्मृति को नमन करना तथा युवा पीढ़ी को इस ऐतिहासिक घटना के मानवीय पहलुओं से अवगत कराना था।

​कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. आर. लहरे ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा विभाजन की त्रासदी से प्रभावित परिवारों के अभूतपूर्व संघर्षों को याद किया।

राष्ट्रीय एकजुटता की नींव को और अधिक मजबूत बनाना है

​युवाओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एम. एल. पाटले ने कहा कि इतिहास के ऐसे त्रासद और कठिन अध्यायों को स्मरण करने का मूल उद्देश्य समाज में विद्वेष फैलाना नहीं, बल्कि आपसी सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रीय एकजुटता की नींव को और अधिक मजबूत बनाना है।

देश की संप्रभुता, अखंडता, सामाजिक सौहार्द को सदैव अक्षुण्ण रखने के सामूहिक संकल्प लिया गया

​कार्यक्रम का समापन देश की संप्रभुता, अखंडता, सामाजिक सौहार्द और परस्पर प्रेम की भावना को सदैव अक्षुण्ण रखने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को भारत विभाजन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं और उसके दूरगामी सामाजिक- मानवीय प्रभावों से विस्तार से परिचित कराया गया। इस गरिमामय आयोजन में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. पी. के. सिंह, कार्यक्रम अधिकारी आर. के. चंद्रा एवं डॉ. पुष्पा सिंह उपस्थित थे।

  • Related Posts

    स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का सुकमा प्रवास

    चाय की चुस्की और दीदियों का हौसला: केरलापाल में खुला उम्मीदों का ‘पंचायत कैफे’*   *प्रोटोकॉल छोड़ दीदियों के बीच बैठे मंत्री: हाथों का बना नाश्ता चखा, चाय की चुस्की…

    Read more

    जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रूपए स्वीकृत

    रायपुर, 03 सितम्बर 2026/छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड 43 लाख 95 हजाऱ रूपए स्वीकृत…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग