Ro no D15139/23

दशमेश पब्लिक स्कूल अंबिकापुर में 15 छात्राओं का एचपीवी टीकाकरण संपन्न

अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/ एचपीवी संक्रमण एवं इससे होने वाले गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए आज दशमेश पब्लिक स्कूल, अंबिकापुर में एचपीवी टीकाकरण सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। टीकाकरण सत्र के दौरान विद्यालय की 15 पात्र छात्राओं को एचपीवी का टीका लगाया गया। इस अवसर पर छात्राओं एवं विद्यालय प्रबंधन को एचपीवी टीकाकरण के महत्व, इसकी सुरक्षा एवं लाभों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को एचपीवी संक्रमण से बचाव तथा भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करने में टीकाकरण की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूक किया। टीकाकरण सत्र को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में डॉ. साधना मिश्रा, स्टाफ नर्स संजिता एक्का, एएनएम शशि सिन्हा, आरएचओ सागर राय एवं अजित मिंज तथा ऑपरेटर अनुप का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अभिभावकों एवं आमजन से अपील की है कि निर्धारित आयु वर्ग की सभी पात्र बालिकाओं का समय पर एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण कराकर बालिकाओं को भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में मदद की जा सकती है।

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी