Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम केरसई में महतारी सदन का लोकार्पण कर महिलाओं को किया समर्पित

विकास की दी सौगात रु 84.69 लाख रुपए के कुल 6 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
भवन में लगे स्वास्थ्य, आजीविका और महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉलों का भी किया अवलोकन

जशपुरनगर 27 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जनपद पंचायत फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पंचायत केरसई में विकास कार्यों को नई गति देते हुए कुल 84.69 लाख रुपये की लागत के कुल 6 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें सड़क, पुलिया, मुक्तिधाम और महिला सशक्तिकरण से जुड़ा महतारी सदन प्रमुख रूप से शामिल है। इन विकास कार्यों की सौगात मिलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने 24.70 लाख रुपये की लागत से निर्मित महतारी सदन का लोकार्पण किया। यह भवन महिलाओं के प्रशिक्षण, बैठकों, स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों तथा आजीविका से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए उपयोगी साबित होगा। महतारी सदन में महिलाओं को अपनी गतिविधियों के संचालन के लिए सुविधाजनक एवं स्थायी स्थान उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी सदन केवल एक भवन नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा। यहां महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ अपने उत्पादों के निर्माण, प्रदर्शन और विपणन जैसी गतिविधियां भी संचालित कर सकेंगी। कार्यक्रम में पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, ग्राम पंचायत केरसई की सरपंच श्रीमती संगीता तिग्गा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुलारी सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमंती साय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विकास कार्यों की सौगात मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।
महतारी सदन के स्टॉलों का किया अवलोकन –
महतारी सदन के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भवन के भीतर विभिन्न विभागों एवं महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने स्टॉलों में प्रदर्शित सामग्री एवं विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली तथा महिलाओं और संबंधित अधिकारियों से संवाद किया। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुंचाने और विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्टॉल में स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों एवं आजीविका संबंधी गतिविधियों की जानकारी मुख्यमंत्री ने ली। उन्होंने महिलाओं से उनके समूह, प्रशिक्षण, उत्पादन और आय से जुड़े कार्यों के संबंध में चर्चा करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल का भी मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। यहां विभागीय योजनाओं, महिला एवं बाल स्वास्थ्य-पोषण तथा हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा कर उन्हें पोषण किट भेंट किया। साथ शिशुओं को अन्नप्रासन भी कराया।
सड़क, पुलिया और मुक्तिधाम सहित 5 अन्य कार्यों की सौगात –
केरसई में स्वीकृत विकास कार्यों में 15 लाख रुपये की लागत से सराईटोली में किशोर साय के घर तक बनने वाली सीसी सड़क का भूमिपूजन किया गया। 5.99 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मुक्तिधाम का भी भूमिपूजन किया गया। यह कार्य वीबी-जीरामजी योजना के अंतर्गत कराया जाएगा। इसके अलावा 10 लाख रुपये की लागत से खड़ियाटोली में आंगनबाड़ी से राजू के घर तक निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण किया गया।
19 लाख रुपये की लागत से बरटोली में मंदिर प्रांगण से सामुदायिक भवन होते हुए प्रेम साय के घर से परमानंद के घर तक निर्मित सीसी सड़क भी ग्रामीणों को समर्पित की गई। वहीं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि से 10 लाख रुपये की लागत से राइमुंडा राउतपारा पहुंच मार्ग पर निर्मित आरसीसी पुलिया का भी लोकार्पण हुआ। इन कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों में कमी आएगी। ग्राम केरसई में सड़क, पुलिया, मुक्तिधाम और महतारी सदन जैसे कार्यों के पूर्ण होने तथा नए कार्यों के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। विशेषकर महतारी सदन महिलाओं को सामूहिक गतिविधियों और आजीविका के नए अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात