
जशपुर, 28 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 27 अगस्त को फरसाबहार विकासखंड के ग्राम केरसई में नवनिर्मित सांस्कृतिक रंगमंच का लोकार्पण किया।
सांस्कृतिक रंगमंच के लोकार्पण से ग्रामवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध होगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।









