Ro no D15139/23

महतारी वंदन की 31वीं किस्त से लक्ष्मी यादव की राखी हुई खास, बोलीं- विष्णु भैया ने बहनों के लिए भेजा राखी का उपहार

राजनांदगांव 28 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन पर्व के पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि खाते में पहुंचने से राजनांदगांव के दुर्गाचौक निवासी श्रीमती लक्ष्मी यादव के चेहरे में खुशी आ गई। त्योहार से पहले आर्थिक सहायता मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने बहनों की जरूरतों और खुशियों का ध्यान रखते हुए राखी के पहले यह राशि भेजकर त्योहार की खुशी बढ़ा दी है। श्रीमती लक्ष्मी यादव ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा विष्णु भैया राखी तिहार ला अच्छे से मनाए बर बहिनीमन ला महतारी वंदन योजना के राशि दे हे, जेकर खातिर आज राखी तिहार ल बहुत बढिय़ा से मनाए हन। एकर बर विष्णु भैया ल बहुत-बहुत धन्यवाद।

श्रीमती लक्ष्मी ने कहा कि विष्णु भैया बहनों की चिंता करते हुए त्योहार के पहले ही उपहार भेजे हैं। हर महीने समय पर मिलने वाली महतारी वंदन योजना की राशि हम बहनों के लिए बहुत मददगार साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और घर-परिवार की अन्य जरूरी जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। त्योहार के समय आर्थिक सहायता मिलने से घर की खुशियां और बढ़ जाती हैं। राखी के पहले राशि मिलने से उन्हें त्योहार की तैयारियां करने में सहूलियत मिली और परिवार के साथ रक्षाबंधन का पर्व खुशी से मनाने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल देने के साथ ही उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ा रही है। नियमित रूप से मिलने वाली सहायता राशि से महिलाएं अपनी और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में अधिक सक्षम हो रही हैं। श्रीमती लक्ष्मी यादव ने महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं के हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात