Ro no D15139/23

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

29 अगस्त से 1 सितंबर तक ‘चेकमेट एट जशपुर 2026’
2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि
शतरंज का खेल हमें अनुसार, धैर्य, एकाग्रता और जीवन में जीने की सिखाती है कला
शतरंज का खेल   दादा और पोता साथ बैठकर खेल सकते है– योगेश बापट
शतरंज प्रतियोगिता में 12 राज्यों और 175 से अधिक खिलाड़ी और कोच हुए शामिल

जशपुरनगर 29  अगस्त 2026/ जशपुर में पहली बार ‘चेकमेट एट जशपुरदृअखिल भारतीय ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता 2026’ का आयोजन 29 अगस्त से 1 सितंबर तक पुरानी टोली स्थित कम्युनिटी हॉल में किया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
प्रशासन एवं खेल विभाग तथा जशपुर जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के 12 राज्यों के 175  खिलाड़ी और कोच शामिल हुए हैं।
इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम के महामंत्री श्री योगेश बापट, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ रामप्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, जशपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगा राम भगत कलेक्टर श्री रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह, नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय अन्य जनप्रतिनिधिगण और खिलाड़ी कोच बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आज भारत में हर साल 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
और मुझे बड़ी प्रसन्नता हो रही है की प्रकृति के बीच बसा जशपुर सुंदर वादियों में स्व. दिलिप सिंह जुदेव की जन्मस्थली में अखिल भारतीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि शतरंज परम्परा और संस्कृति से जुड़ा हुआ खेल है।
शतरंज हमें जीवन जीने की जीने की कला सिखाती है।
जीवन में धैर्य रखना कोई कदम आगे बढ़ाने से पहले सोचना और निर्णय लेने की सीख शतरंज हमें सिखाती है।
कठिन समय में धैर्य न खोना, एकाग्रता बनाए रखना,सोच समझकर आगे चलना और हर चुनौती का सामना करना सिखाती है शतरंज का खेल  में 64 खानों और 32 मौहरो में जीवन का सीख छिपा हुआ है।
भारत के शतरंज के विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी श्री विश्वनाथन आनंद ने भारत का गौरव बढ़ाया है और ऐसे ही खिलाड़ी आगे हमें तैयार करना है।
अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय महामंत्री श्री योगेश बापट ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जशपुर वनांचल जिले में ऐसी प्रतियोगिता करना बड़ा ही गौरव का विषय है। इससे यहां के खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि शतरंज भारत का प्राचीन खेलों में शुमार है।
इस खेल में आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है।
दादा और पोता दोनों साथ खेल सकते हैं।
इस खेल से मन की एकाग्रता, अनुशासन  शांती से खेलना,और रणनीति बनाने और धैर्य बनाने की सीख मिलती है।
खेल की विशेषता है कि खिलाड़ी जीतता या सीखता है हारता नहीं है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और कहा कि हमारे जशपुर के लिए गौरव का क्षण है कि हमें अखिल भारतीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित करने का अवसर मिला है।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि जशपुर में द्वितीय संस्करण में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
जशपुर में खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए खेल अधोसंरचना को बढ़ाया जा रहा है।
जशपुर में खिलाड़ियों के लिए इंडोर स्टेडियम, कुनकुरी  स्टेडियम बनाया जा रहा है।
इसी प्रकार फूटबॉल स्टेडियम, रॉक क्लाइंबिंग, क्रिकेट मैदान जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
प्रतियोगिता में कुल 2 लाख 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। मुख्य श्रेणी में विजेता को 50 हजार रुपये एवं ट्रॉफी, उपविजेता को 30 हजार तथा तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ी को 20 हजार रुपये एवं ट्रॉफी मिलेगी। इसके अलावा विभिन्न रेटिंग, महिला, वरिष्ठ, आयु वर्ग तथा जशपुर एवं सरगुजा संभाग के खिलाड़ियों के लिए भी विशेष पुरस्कार रखे गए हैं। प्रतियोगिता आठ चक्रों में फिडे स्विस प्रणाली के अनुसार होगी।
इस अवसर पर जशपुर एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के, बगीचा एसडीएम श्री समीर बड़ा, अध्यक्ष श्री अशोक लकड़ा उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा बैठक संपन्न

      आवास जल्द पूरा करने वाले हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश रायपुर, 15 अक्टूबर 2026/ मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय…

    Read more

    सेवा सेतु से आसान हुई सरकारी सेवाओं की राह, अजय कुमार के पुत्र को कुछ ही दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

      मोबाइल पर व्हाट्सऐप से मिली प्रमाण पत्र की डिजिटल प्रति, हार्ड कॉपी भी हुई उपलब्ध एक सदस्य का जाति प्रमाण पत्र बनने से परिवार के अन्य सदस्यों के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी