Ro no D15139/23

कृषि विभाग ने खाद के संबंध में दी जानकारी

जशपुरनगर 31 अगस्त 2026/ कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 17.08.2026 को दैनिक समाचार में  प्रकाशित खबर नगर पंचायत कोतबा के निजी खाद विक्रेताओं द्वारा किसानों को निर्धारित शासकीय दर से अधिक कीमत पर रासायनिक उर्वरक विक्रय किए जाने संबंधी समाचार प्रकाशित हुआ था।
उक्त समाचार के संबंध में वास्तविक स्थिति की जाँच हेतु आर. के. पैंकरा, अनुविभागीय कृषि अधिकारी, जीवन एक्का, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, देव कांत अजगल्ले, उर्वरक निरीक्षक द्वारा दिनांक 26.08.2026 को नगर पंचायत कोतबा स्थित निजी उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
जाँच के बिंदुः-
1. उर्वरक के उपलब्ध भौतिक स्टॉक का सत्यापन किया गया तथा उपलब्ध स्टॉक का स्टॉक रजिस्टर एवं पॉस से मिलान किया गया।
2. उर्वरक विक्रय से संबंधित बिल बुक/विक्रय रजिस्टर का परीक्षण किया गया।
3. उर्वरकों के विक्रय हेतु प्रदर्शित शासकीय विक्रय दर का परीक्षण किया गया।
4. मौके पर उपस्थित आस-पास के किसानों से चर्चा कर उर्वरक विक्रय दर तथा दुकानदारों द्वारा अधिक कीमत वसूल किए जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
निरीक्षण के दौरान संबंधित निजी उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों में उपलब्ध रासायनिक उर्वरकों का स्टॉक, स्टॉक रजिस्टर एवं बिल बुक का परीक्षण किया गया। उपलब्ध अभिलेखों एवं भौतिक स्टॉक के परीक्षण में निर्धारित विक्रय दर से अधिक कीमत पर रासायनिक उर्वरक विक्रय किए जाने संबंधी कोई तथ्य/प्रकरण निरीक्षण में प्राप्त नहीं हुआ।
आस-पास के किसानों से चर्चा करने पर भी उनके द्वारा उर्वरक निर्धारित शासकीय दर से अधिक कीमत पर विक्रय किए जाने की शिकायत की पुष्टि नहीं की गई।

  • Related Posts

    मिट्टी के कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक

    *प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली अमर सिंह की जिंदगी* ​रायपुर, 05 सितंबर 2026/ बरसात के दिनों में टपकती खपरैल और सीलन भरी मिट्टी की दीवारें नारायणपुर नगर पालिका परिषद के…

    Read more

    दुग्ध उत्पादन का व्यवसाय कर परिवार को बना सकते हैं सक्षम- मंत्री  नेताम

    पशुपालन मंत्री नवागांव में आयोजित भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में हुए शामिल*   *भवन निर्माण के लिए 30 लाख रूपए की घोषणा*   रायपुर, 05 सितम्बर 2026/ कृषि एवं पशुधन विकास…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात