Ro no D15139/23

7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून के बीच 7.8% की बढ़त दर्ज की है. 31 अगस्त को जारी इस आंकड़े के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि दुनिया में कई तरह की मुश्किलों के बीच भारत ने यह रफ्तार बनाए रखी है.

PM मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पहली तिमाही में 7.8% की GDP बढ़त एक “बहुत बड़ी उपलब्धि” है. उन्होंने कहा कि तेल की कीमतों में बढ़ोतरी, सामान पहुंचाने में आ रही दिक्कतों और दुनिया में चल रही अनिश्चितता के बावजूद भारत ने अच्छी आर्थिक बढ़त दर्ज की है.

PM मोदी ने क्या कहा?

PM मोदी ने कहा कि भारत की इस बढ़त के पीछे देश के लोगों की मेहनत और ताकत है. उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था ने अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि “निराशावादी फिर गलत साबित हुए और भारत फिर आगे बढ़ा.” PM का यह बयान उन लोगों पर निशाना माना जा रहा है जो भारत की आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता जता रहे थे.

आत्मनिर्भर और स्वेदेशी पर दिया जोर

PM मोदी ने कहा कि यदि घूमने-फिरने के लिए विदेश जाते हैं, तो नहीं जाना चाहिए. यदि शादी करने के लिए विदेश जाते हैं, तो भी नहीं जाना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि जरूरत न हो तो सोना भी नहीं खरीदना चाहिए. उन्होंने कहा कि जितना हम स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर जोर देंगे, तो जब आजादी के 100 साल होंगे, हम अपने युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंप पाएंगे.

  • Related Posts

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    Air India ने Phuket से Delhi जाने वाली फ्लाइट A12379 के पायलट को नौकरी से निकाल दिया है. 4 अगस्त को उड़ान के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे…

    Read more

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर भारत दौरे पर आए तो पीएम नरेंद्र मोदी के लिए एक बेहद खास तोहफा लाना चाहते थे. तोहफा था- बेल्जियन चॉकलेट से बना इंडिया गेट. लेकिन दिल्ली…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात