Ro no D15139/23

बोड़ला शक्ति केंद्र की काम-काजी समीक्षा बैठक में प्रभारी जसविंदर बग्गा ने दिए संगठनात्मक दिशा-निर्देश

संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रियता से जुटने का आव्हान*

बोड़ला। भारतीय जनता पार्टी बोड़ला शक्ति केंद्र की काम-काजी समीक्षा बैठक स्थानीय मंगल भवन में मंडल प्रभारी श्री जसविंदर बग्गा के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक में नगर के 15 वार्डों से अपेक्षित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, पार्टी की विचारधारा एवं संगठनात्मक अनुशासन के अनुरूप कार्य करने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

*वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से किया संवाद*

इस दौरान लंबे समय से पार्टी की बैठकों एवं संगठनात्मक गतिविधियों से दूर रहे पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया गया। प्रभारी जसविंदर बग्गा ने ऐसे वरिष्ठ एवं पुराने कार्यकर्ताओं की सुध लेते हुए उन्हें पुनः सक्रिय होकर संगठन के कार्यों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही बढ़ती है, इसलिए सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएं।

*कार्यकर्ताओं ने रखी अपनी बात*

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने का अवसर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से संगठन से जुड़े विषयों, स्थानीय स्तर की आवश्यकताओं एवं अपने विचारों को खुलकर साझा किया। प्रभारी ने कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना और आवश्यक संगठनात्मक मार्गदर्शन दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री जसविंदर बग्गा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता शीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों को आत्मसात करते हुए संगठन के प्रति समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करें। पार्टी की विचारधारा एवं संगठनात्मक नियमों के अनुरूप कार्य करने से समाज के अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने में सहायता मिलेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ बूथ एवं वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

इस बैठक में बोड़ला मंडल अध्यक्ष मोहन धुर्वे, प्रभारी बरसाती वर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक मोहन कश्यप,नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाटिल, रामजी मानिकपुरी, लव निर्मलकर,गौतम गुप्ता, मानिक दास मानिकपुरी,अरविंद अवस्थी, राजेश साहू, अमित वर्मा सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात