Ro no D15139/23

कलेक्टर ने पॉलिटेक्निक कॉलेज का किया निरीक्षण

भवन में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मेडिकल कॉलेज का संचालन किया जाना है संभावित
भवन के लाइट पंखे और सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
मेडिकल कालेज के बालक और बालिका छात्रावास में सुरक्षा के साथ पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश

जशपुरनगर 01 सितंबर  2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को जशपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण किया। विदित हैं कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर में मेडिकल कालेज की घोषणा की थी।  50 सीटें निर्धारित किया गया है।
इसी कड़ी में इस वर्ष मेडिकल कालेज का प्रथम वर्ष शुरू किया जाना संभावित है और जिला प्रशासन के द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पालीटेक्निक कालेज में मेडिकल कालेज संचालित करने के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराया जा रहा है।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान भवनों के लाइट पंखे, शौचालय की साफ सफाई सहित जरूरी बुनियादी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
पानी की पर्याप्त सुविधा और बालिका,बालक छात्रावास में सुरक्षा व्यवस्था, सहित रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही मेडिकल कालेज में डीप फ्रीजर की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार मेडिकल कॉलेज के डीन,अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में दीपावली अवकाश अब 6 दिन का, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश

      प्रदेश के स्कूलों में 6 से 11 नवंबर तक रहेगा दीपावली अवकाश रायपुर, 17 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए पूर्व में…

    Read more

    कलेक्टर के निर्देश पर नशा मुक्ति केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश   धमतरी, 16 अक्टूबर 2026।जिले में संचालित संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने,…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम