Ro no D15139/23

पीढ़ियों की धरोहर को मिली कानूनी मुहर, धमतरी के ‘चिरपोटी टमाटर’ को PPV&FRA के तहत मिला आधिकारिक पंजीयन

*संरक्षक किसान बंसी लाल सोरी सम्मानित*

 

रायपुर, 01 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ की समृद्ध कृषि जैव-विविधता और पारंपरिक ज्ञान को एक बड़ी राष्ट्रीय पहचान मिली है। धमतरी जिले के नगरी विकासखंड स्थित ग्राम गुहनानाला के किसान बंसी लाल सोरी द्वारा पीढ़ियों से सहेजे गए पारंपरिक ‘चिरपोटी टमाटर’ को ‘पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण’ (PPV&FRA) के तहत आधिकारिक तौर पर पंजीकृत कर लिया गया है। इस उपलब्धि पर कलेक्टर ने बंसी लाल सोरी को शॉल व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

 

*पिता की विरासत को सोढ़ी ने रखा जीवित*

 

‘चिरपोटी टमाटर’ के संरक्षण की यह कहानी बंसी लाल के स्वर्गीय पिता मंगलू राम सोढ़ी से शुरू होती है, जो वर्षों तक इस स्थानीय किस्म के बीजों को सहेजकर खेती करते रहे। पिता के निधन के बाद बंसी लाल ने इस पारंपरिक कृषि विरासत को संभाला और बीज संरक्षण के कार्य को निरंतर आगे बढ़ाया।

 

*8 वर्षों के प्रयास के बाद मिला पंजीयन*

 

कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), धमतरी और PPV&FRA प्रभारी के तकनीकी सहयोग से इस किस्म के दस्तावेजीकरण और पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके लिए 07 सितम्बर 2016 को आवेदन किया गया तथा 08 जनवरी 2024 को पंजीयन हुआ।

 

*किसान अधिकारों और जैव-विविधता की जीत*

 

कलेक्टर के अनुसार, यह पंजीयन केवल एक फसल की पहचान नहीं, बल्कि किसानों के पारंपरिक ज्ञान और स्थानीय जैव-विविधता के संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। PPV&FRA के तहत मिले इस अधिकार से किसानों को रिकॉग्निशन एंड रिवॉर्ड जैसी व्यवस्थाओं के तहत प्रोत्साहन मिलने का मार्ग भी प्रशस्त होता है। सम्मान समारोह के दौरान KVK धमतरी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, सहायक संचालक कृषि, PPV&FRA प्रभारी उपस्थित रहे।

 

*अन्य किसानों से पारंपरिक बीज सहेजने की अपील*

 

इस सफलता के बाद कृषि विज्ञान केंद्र धमतरी ने जिले के अन्य किसानों से अपील की है कि यदि उनके पास भी पीढ़ियों से संरक्षित कोई विशिष्ट स्थानीय या पारंपरिक बीज उपलब्ध हैं, तो वे KVK से संपर्क करें। केंद्र उन्हें आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन, दस्तावेजीकरण और कानूनी पंजीयन में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा।

  • Related Posts

    धमतरी में ‘मॉनसून क्रिएटर मीट-अप 2026’ का आगाज

    प्रदेशभर के क्रिएटर्स ने जाना जिले का प्राकृतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक वैभव   धमतरी, 5 सितंबर 2026। धमतरी जिले की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और साहसिक पर्यटन की…

    Read more

    शिक्षक दिवस पर पुलिस कप्तान ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने शिक्षकों को श्रीफल, शाल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर किया सम्मानित

    शिक्षक समाज के भविष्य निर्माता हैं, जो अपने ज्ञान, संस्कार और समर्पण से बच्चों के जीवन को नई दिशा प्रदान करते हैं। इसी भावना के साथ आज शिक्षक दिवस के…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात