Ro no D15139/23

42 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए सहायक ग्रेड-1 अविंद्र पाणिग्राही

संभागीय जनसंपर्क कार्यालय में दी गई भावभीनी विदाई

जगदलपुर, 1 सितम्बर 2026/ संभागीय जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-1 श्री अविंद्र पाणिग्राही को शासकीय सेवा में 42 वर्षों का लंबा और निष्ठावान कार्यकाल पूरा करने के उपरांत कार्यालय परिवार द्वारा गरिमामय समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर सहकर्मियों ने उनके सुदीर्घ अनुभव और उत्कृष्ट सेवा भाव को याद करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यालय परिसर में आयोजित विदाई समारोह की अध्यक्षता करते हुए संयुक्त संचालक श्री कमल कुमार बघेल ने श्री पाणिग्राही को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री बघेल ने कहा कि चार दशकों से अधिक की निरंतर शासकीय सेवा अपने आप में निष्ठा और समर्पण की मिसाल है। श्री पाणिग्राही ने अपने पूरे सेवाकाल में दायित्वों का निर्वहन पूरी सजगता, समयबद्धता और ईमानदारी से किया, जो विभाग के युवा कर्मचारियों के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ आयु और सुख-शांतिमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्री पाणिग्राही के साथ कार्य करने के अपने अनुभवों को साझा किया। सहकर्मियों ने उनके शांत, मिलनसार स्वभाव और प्रशासनिक कार्यों में कुशल मार्गदर्शन की सराहना की। श्री पाणिग्राही ने भी अपने विदाई संबोधन में सभी सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विभाग में बिताए पलों को अपने जीवन की अमूल्य पूंजी बताया।

इस विदाई समारोह में सहायक संचालक श्री अर्जुन पाण्डेय, सहायक ग्रेड-1 श्री बीआर पोयाम, फोटोग्राफर श्री रामनारायण ध्रुव, दफ्तरी श्री जीआर बघेल सहित संभागीय जनसंपर्क कार्यालय के समस्त कर्मचारी एवं सहयोगी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में दीपावली अवकाश अब 6 दिन का, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश

      प्रदेश के स्कूलों में 6 से 11 नवंबर तक रहेगा दीपावली अवकाश रायपुर, 17 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए पूर्व में…

    Read more

    कलेक्टर के निर्देश पर नशा मुक्ति केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश   धमतरी, 16 अक्टूबर 2026।जिले में संचालित संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने,…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम