Ro no D15139/23

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 02 सितंबर 2026/ जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय द्वारा राज्य शासन के जन्म और मृत्यु पंजीकरण के संशोधित नियम वर्ष 2023 अंतर्गत जन्म/मृत्यु पंजीकरण प्रणाली की कलेक्टर श्री रोहित व्यास की  अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में  आयोजित अंर्त विभागीय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित गयी है।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र समय सीमा के भीतर बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विदित हो कि व्यापक जनहित की इस प्रणाली के अंतर्गत ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में घरेलू एवं संस्थागत जन्म एवं मृत्यु की घटनाओं को विभिन्न रजिस्ट्रारों के माध्यम से भारत शासन द्वारा निर्धारित पोर्टल पर पंजीकृत किया जा कर जन्म अथवा मृत्यु के प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं ।
इस प्रकार पंजीकृत घटनाओं के लिए ग्रामीण क्षेत्र में रजिस्ट्रार जो कि ग्राम पंचायत के सचिव होते हैं, नगरीय क्षेत्र में मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के शासकीय चिकित्सालयों के प्रभारी अधिकारी द्वारा पोर्टल पर पंजीकरण करते हुए बारकोड एवं क्यू आर कोड युक्त जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं ।
विदित हो कि निजी चिकित्सालयों के पंजीकरण संबंधित ग्रामीण नगरीय क्षेत्र के रजिस्ट्रार करते हैं।
वर्तमान में आधार कार्ड बनवाने के लिए बारकोड युक्त नवीन प्रारूप के प्रमाण पत्रों की मांग अधिक होने के कारण पुराने हस्तलिखित पंजीयन को नये प्रारूप में ऑनलाइन प्रमाण पत्रों की मांग अधिक होने के कारण आने पुराने हस्तलिखित प्रमाण पत्रों को नवीन ऑनलाईन प्रमाण पत्रों में परिवर्तन की प्रक्रिया को भी स्पष्ट किया गया है ।
इसके लिए आवेदक अपने पुराने प्रमाण पत्रों को संबंधित रजिस्ट्रार कार्यालय में मूलतः जमा करवाते हुए अपने संबंधित क्षेत्र के रजिस्ट्रार के माध्यम से पोर्टल पर आवेदन सबमिट करें ।
रजिस्ट्रार द्वारा इस प्रमाणपत्र की पीडीएफ के साथ पंजीकरण के दौरान भरे गये मूल प्रपत्र एक के विधिक भाग के साथ इस प्रमाण पत्र को पोर्टल पर अपलोड करेंगे । जिला रजिस्ट्रार कार्यालय से अनुमोदन पश्चात् पोर्टल पर नया ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी हो रहा है ।
यह कार्य पूर्णतः निःशुल्क किया जा रहा है ।
जिला रजिस्ट्रार (जन्म/मृत्यु) द्वारा समिति की बैठक में अवगत कराया है कि वर्तमान कैलेंडर वर्ष में जिले में  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा वर्ष के 7 माह में सर्वाधिक 382 जन्म पंजीयन कर प्रथम स्थान तथा सामु. स्वा. केंद्र पत्थलगांव दूसरे  स्थान पर है ।
इसी प्रकार 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रा. स्वा. केंद्र छिछली 108 जन्म पंजीकरण कर जिले में प्रथम स्थान पर है और 78 जन्म पंजीयन कर प्रा. स्वा. केंद्र सुरंग पानी द्वितीय स्थान पर है ।
कलेक्टर  द्वारा इसी समयावधि में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार को 72 जन्म पंजीयन करने एवं प्रा. स्वा. केंद्र आरा, कस्तूरा एवं कुंजारा को न्यूनतम 12 जन्म पंजीकरण करने के लिए व्यवस्था सुधारने हेतु मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया है ।
कलेक्टर ने  सभी रजिस्ट्रारों को गंभीरता पूर्वक कार्य करने एवं जन्म/मृत्यु के अभिलेखों के स्थायी प्रकृति के होने के कारण सुरक्षित संधारण के निर्देश जारी किए गए हैं ।
उन्होंने समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायतों को निर्देशित किया है कि ग्रामीण रजिस्ट्रारों के स्थानांतरण अथवा सेवा निवृत्ति पर जन्म/मृत्यु संबंधी अभिलेखों का सुरक्षित संधारण करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जावे ।
यह भी सुनिश्चित किया जावे कि सभी रजिस्ट्रार जन्म/मृत्यु पंजीकरण के मूल अभिलेखों में अपनी पदमुद्रा के साथ हस्ताक्षर सुनिश्चित करें ।

  • Related Posts

    जल संरक्षण से बदलेगी दर्री की तस्वीर, 24 लाख 30 हजार लीटर वर्षा जल सहेजने की अनूठी पहल

      मरवाही के डोंगरी टोला में निर्मित 3 हजार कंटूर ट्रेंच बनेंगे जल संरक्षण का मजबूत आधार, 250 परिवारों को मिलेगी राहत जल संरक्षण के साथ रोजगार का भी सृजन,…

    Read more

    बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

      23 अक्टूबर को सिरहासार भवन में होगा पारंपरिक मुरिया दरबार का आयोजन, बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को मिलेगा राष्ट्रीय गौरव राष्ट्रपति भवन में मांझी दल और…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?