Ro no D15139/23

सीजीआईटी जशपुर में बी.टेक. एवं डिप्लोमा लेटरल एंट्री की ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू

 डिप्लोमा के लिए 3 से 6 सितंबर और बी.टेक. के लिए 5 से 8 सितंबर तक होगा पंजीयन

जशपुरनगर 02 सितंबर 2026/ सत्र 2026-27 में राज्य के बी.टेक. एवं डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है। सीजीआईटी जशपुर (पूर्व में शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर) में विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए निर्धारित तिथियों के अनुसार ऑनलाइन पंजीयन किया जाएगा।
      प्राचार्य सीजीआईटी जशपुर में जानकारी देते हुए बताया कि सीजीआईटी जशपुर में बी.टेक. के अंतर्गत कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) तथा कम्प्यूटर साइंस (सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग) पाठ्यक्रम संचालित हैं। वहीं डिप्लोमा स्तर पर कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन ब्रांच संचालित हैं।
डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा लेटरल एंट्री के लिए ऑनलाइन पंजीयन 3 सितंबर से 6 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। डिप्लोमा की मेरिट सूची 7 सितंबर को जारी होगी तथा प्रवेश प्रक्रिया 8 एवं 9 सितंबर 2026 को होगी।
       इसी प्रकार बी.टेक. एवं बी.टेक. लेटरल एंट्री के लिए ऑनलाइन पंजीयन 5 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। बी.टेक. की मेरिट सूची 9 सितंबर को जारी होगी तथा प्रवेश प्रक्रिया 10 एवं 11 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन काउंसलिंग, पंजीयन, संस्था एवं पाठ्यक्रम आवंटन सहित अन्य जानकारी https://dte.cg.gov.in/ तथा https://cgdte.admission.nic.in/  वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रवेश संबंधी नियम एवं विस्तृत जानकारी सीजीआईटी जशपुर की वेबसाइट www.gpjashpur.ac.in पर देखी जा सकती है। पंजीयन अथवा प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए विद्यार्थी सीजीआईटी जशपुर के मोबाइल नंबर 8821026945, 8109517732 एवं 7693890308 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का सुकमा प्रवास

    चाय की चुस्की और दीदियों का हौसला: केरलापाल में खुला उम्मीदों का ‘पंचायत कैफे’*   *प्रोटोकॉल छोड़ दीदियों के बीच बैठे मंत्री: हाथों का बना नाश्ता चखा, चाय की चुस्की…

    Read more

    जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रूपए स्वीकृत

    रायपुर, 03 सितम्बर 2026/छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड 43 लाख 95 हजाऱ रूपए स्वीकृत…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग