Ro no D15139/23

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा 2026 18 सितंबर को आयोजित, अभ्यर्थियों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

अम्बिकापुर 02 सितम्बर 2026/   संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय द्वारा पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा केंद्र, तिथि एवं समय निर्धारित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा 18 सितम्बर 2026 को सुबह 09ः00 से दोपहर 12ः00 बजे तक परीक्षा केन्द्र अम्बिकापुर के सरस्वती महाविद्यालय सुभाषनगर में आयोजित होगी।
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की विषयवार सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.sggvscg.ac.in  पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र  16 सितम्बर 2026 तक कार्यालयीन समय में ूूूण्ेहहअेबहण्ंबण्पद विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित छात्र सहायता केंद्र/मंच से प्राप्त कर सकते हैं।अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने प्रवेश पत्र की सावधानीपूर्वक जांच कर लें तथा किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर तत्काल विश्वविद्यालय के अकादमिक विभाग से संपर्क कर उसमें आवश्यक सुधार कराएं।परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के संबंध में अभ्यर्थियों को कम से कम एक दिन पूर्व परीक्षा केंद्र का अवलोकन करने की सलाह दी गई है, जिससे परीक्षा के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र एवं फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करनी होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने से वंचित किया जा सकता है।

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में अभ्यर्थी की उपस्थिति सर्वथा प्रावधिक है। किसी भी स्तर पर विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तुत जानकारी में त्रुटि पाए जाने अथवा अभ्यर्थी को अपात्र पाए जाने पर उसकी अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में निर्धारित अनुक्रमांक पर बैठने तथा उपस्थिति पत्रक एवं उत्तर पुस्तिका पर निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर करने होंगे। परीक्षा के दौरान अनुशासनहीनता अथवा अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र से निष्कासित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच अथवा अन्य किसी भी प्रकार के संचार साधन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.sggcg.in एवं सूचना पटल पर प्रदर्शित विस्तृत अधिसूचना का अवलोकन कर सकते हैं।

  • Related Posts

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद यात्री रेल सेवाओं को दिखाई हरी झंडी

    *ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद रेलखंडों का लोकार्पण, रायपुर में आधुनिक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव मेंटेनेंस फैसिलिटी की आधारशिला* *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेल विकास…

    Read more

    छत्तीसगढ़ की कला प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, केंद्रीय मंत्री  गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू को किया सम्मानित

      नई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला राष्ट्रीय सम्मान *पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?