Ro no D15139/23

अबूझमाड़ की सुकनी बनीं मिसाल, महतारी वंदन की राशि से सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर संवार रहीं बेटी का कल

रायपुर, 02 सितम्बर 2026/छत्तीसगढ़ सरकार की श्महतारी वंदन योजनाश् न केवल महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है, बल्कि ग्रामीण अंचलों में सुदूर परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करने का सशक्त जरिया भी बन रही है। नारायणपुर जिले के कठिन भौगोलिक क्षेत्र अबूझमाड़ (विकासखंड ओरछा) के ग्राम कोहकामेटा की रहने वाली श्रीमती सुकनी नुरेटी ने इस योजना का रचनात्मक उपयोग कर महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल पेश की है।

*बेटी के सुनहरे और सुरक्षित भविष्य की नींव रखने में किया उपयोग*

सुकनी नुरेटी को महतारी वंदन योजना के तहत हर माह मिलने वाली वित्तीय सहायता ने न केवल छोटी-मोटी जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि उनमें बचत की सोच भी विकसित की है। उन्होंने इस राशि का उपयोग केवल दैनिक खर्चों तक सीमित न रखकर, अपनी बेटी के सुनहरे और सुरक्षित भविष्य की नींव रखने में किया है। वे हर महीने मिलने वाली सहायता राशि में से बचत कर बेटी के नाम श्सुकन्या समृद्धि योजनाश् के खाते में नियमित रूप से पैसे जमा कर रही हैं।

*आज का निवेश, बेटी की कल की मजबूती*

सुकनी नुरेटी का मानना है कि बेटी की उच्च शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए आज से ही योजनाबद्ध बचत बेहद जरूरी है। वे कहती हैं कि महतारी वंदन योजना ने मुझे अपने फैसले खुद लेने का आत्मविश्वास दिया है। आज की यह छोटी-छोटी बचत कल मेरी बेटी की पढ़ाई और उसके सपनों को पूरा करने में बहुत काम आएगी।

*सशक्त नारी, सुरक्षित परिवार*

अबूझमाड़ जैसे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली सुकनी की यह पहल इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि शासकीय योजनाओं का सही दिशा में किया गया उपयोग कैसे पूरे परिवार की आर्थिक सुरक्षा बदल सकता है। महतारी वंदन योजना से मिली वित्तीय स्वायत्तता को सुकन्या समृद्धि योजना के साथ जोड़कर सुकनी नुरेटी आज अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई हैं।

  • Related Posts

    गंभीर तीव्र कुपोषण से सामान्य पोषण श्रेणी में पहुंची याक्षी

    सामुदायिक प्रयासों, नियमित निगरानी और परिवार की सहभागिता से मिली सफलता*   राजनांदगांव 02 सितम्बर 2026। सामुदायिक स्तर पर कुपोषण प्रबंधन के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों से बच्चों…

    Read more

    कलेक्टर ने खेल सामग्री खरीदी में वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर सहायक संचालक खेल को किया निलंबित

    – विभागीय जांच की अनुशंसा*   राजनांदगांव 02 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने संयुक्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर खेल सामग्री खरीदी में वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार