Ro no D15139/23

सेवा सेतु से महज 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, जागृति साहू को मिली बड़ी राहत

डिजिटल और पारदर्शी व्यवस्था से घर के पास ही मिली त्वरित शासकीय सेवा*

 

रायपुर, 02 सितंबर 2026/ डिजिटल तकनीक और पारदर्शी व्यवस्था के जरिए नागरिकों को समयबद्ध शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सेवा सेतु प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। इसका प्रत्यक्ष लाभ दुर्ग जिले के नगर पालिका अहिवारा निवासी श्रीमती जागृति साहू को मिला, जिन्हें आवेदन करने के महज 24 घंटे के भीतर डिजिटल आय प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। जागृति साहू को विभिन्न आवश्यक एवं शासकीय कार्यों के लिए आय प्रमाण पत्र की तत्काल आवश्यकता थी। उन्होंने 20 अगस्त 2026 को सेवा सेतु केंद्र, नगर पालिका अहिवारा में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन किया। केंद्र ऑपरेटर द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद अगले ही दिन 21 अगस्त 2026 को उनका आय प्रमाण पत्र स्वीकृत होकर जारी कर दिया गया।

 

*24 घंटे में मिला डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र*

 

समय पर प्रमाण पत्र मिलने से प्रसन्न जागृति साहू ने बताया कि पहले किसी भी प्रमाण पत्र को बनवाने में काफी समय लगता था और कई बार अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। सेवा सेतु के माध्यम से अब घर के नजदीक ही आवेदन की सुविधा मिलने से यह प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। उन्होंने कहा कि महज 24 घंटे में डिजिटल हस्ताक्षरित आय प्रमाण पत्र मिल जाना उनके लिए बड़ी सुविधा है। इससे उनके समय और श्रम दोनों की बचत हुई तथा आवश्यक कार्य को समय पर पूरा करने में मदद मिली।

 

*डिजिटल सेवा से बढ़ी सुविधा और पारदर्शिता*

 

सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न प्रमाण पत्र एवं शासकीय सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे आवेदन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ने के साथ नागरिकों को सेवाएं प्राप्त करने में आसानी हो रही है। जागृति साहू ने कहा कि सेवा सेतु जैसी सुविधा से आम नागरिकों को अपने घर के आसपास ही शासकीय सेवाओं का लाभ मिल रहा है। इससे समय की बचत होने के साथ अनावश्यक कार्यालयीन दौड़-भाग भी कम हुई है। उन्होंने नागरिकों को सरल, सुगम और समयबद्ध शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात