Ro no D15139/23

 की सरकार महिलाओं की जरूरतों और सम्मान का रख रही ध्यान, राधिका ने जताया आभार

 

कोरबा 03 सितंबर 2026/कोरबा शहर के पोड़ीबहार निवासी श्रीमती राधिका महंत के लिए महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि परिवार की जरूरतों को पूरा करने और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का मजबूत आधार बन गई है। योजना के तहत मिलने वाली 1,000 रुपये की मासिक राशि की 31वीं किश्त भी उनके बैंक खाते में पहुंच चुकी है। नियमित रूप से मिलने वाली इस राशि का उपयोग राधिका अपने परिवार की आवश्यकताओं, विशेषकर बच्चे की पढ़ाई और पोषण से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में कर रही हैं।
राधिका बताती हैं कि घर-परिवार चलाते समय छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी कई बार अतिरिक्त राशि की आवश्यकता होती है। ऐसे में महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। वह अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार इस राशि को खर्च करती हैं। बच्चे के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने से लेकर उसके पोषण और घर की जरूरी वस्तुओं पर भी वह इस राशि का उपयोग करती हैं। इससे परिवार के बजट पर अतिरिक्त दबाव कम होता है और आवश्यक खर्च समय पर पूरे हो जाते हैं।
उनका कहना है कि योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि राशि नियमित रूप से उनके खाते में आती है। इससे उन्हें अपने खर्चों को लेकर स्वयं निर्णय लेने का अवसर मिला है। अब परिवार की जरूरत के अनुसार राशि का बेहतर प्रबंधन कर पाती हैं और अपनी छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए किसी दूसरे पर निर्भर रहने की मजबूरी कम हुई है। आर्थिक रूप से मिली इस मजबूती ने उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है।
राधिका महंत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहती हैं कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए महतारी वंदन योजना बहुत अच्छा कदम है। उन्होंने कहा, “विष्णु भैया की सरकार महिलाओं की जरूरतों और सम्मान का ध्यान रख रही है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि हमारे लिए बहुत उपयोगी है। इससे बच्चे की पढ़ाई, पोषण और घर की जरूरी चीजों पर खर्च करने में मदद मिलती है।”
राधिका के लिए हर माह खाते में आने वाली यह राशि परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ उन्हें आर्थिक निर्णय लेने का आत्मविश्वास भी दे रही है। योजना से मिलने वाला नियमित आर्थिक संबल महिलाओं को अपने परिवार की आवश्यकताओं में सहभागी बनने और स्वयं के छोटे-बड़े खर्चों के लिए अधिक सक्षम बना रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का यह एक सकारात्मक उदाहरण है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहयोग के साथ सम्मान, विश्वास और आत्मनिर्भरता का संबल भी मिल रहा है।

  • Related Posts

    बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य लोक निर्माण विभाग ने चार उपसंभागों के लिए 280.05 लाख रुपये किए स्वीकृत; दिसंबर तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य

     कोरबा 19 अक्टूबर 2026/तेज बारिश से जिले की कई महत्वपूर्ण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और यात्रा सुरक्षित बने, इसके लिए लोक निर्माण विभाग…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने फसल विविधीकरण और उद्यानिकी फसलों के लाभों के प्रति किसानों को जागरूक करने  दिए निर्देश खरीफ फसल वर्ष 2026 की समीक्षा और रबी फसल 2026-27 की कार्ययोजना पर हुई चर्चा

      जशपुरनगर 19 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले में कृषि विकास, फसल विविधीकरण और उद्यानिकी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को शासन की…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?