Ro no D15139/23

कैलाश गुफा मार्ग को लेकर प्रकाशित खबर के संबंध में लोक निर्माण विभाग ने जारी किया स्पष्टीकरण

भारी वर्षा और तालाब से पानी रिसाव के कारण हुआ भूस्खलन, विभाग ने वैकल्पिक मार्ग से आवागमन किया शुरू

जशपुरनगर 03 सितम्बर 2026/ समाचार में पत्र में प्रकाशित खबर ष्कैलाश गुफा मार्ग की सड़क धंसी, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने से पहले चिंताष् के संबंध में कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग (भ/स) संभाग जशपुर ने स्पष्टीकरण जारी किया है।
कार्यपालन अभियंता ने बताया कि गायबुढ़ा-कैलाश मार्ग का निर्माण कार्य वर्ष 2018-19 में कराया गया था, जिसका कार्य अनुबंध अनुसार  08 मई 2022 को पूर्ण कर लिया गया था। उक्त कार्य की पी.जी. अवधि 36 माह थी, जो पूर्ण हो चुकी है।
जानकारी दी गई कि मार्ग निर्माण के समय कि.मी. 1/10 U/S (R/s) में कोई तालाब नहीं था। वर्तमान में मार्ग के राइट साइड में बड़े तालाब का निर्माण किया गया है। विगत दिनों हुई भारी वर्षा के कारण तालाब में पानी भर गया और रिसाव होने से पानी मार्ग की निचली सतह में प्रवेश कर गया, जिससे राइट साइड में प्राकृतिक कारणों से भूस्खलन की स्थिति निर्मित हुई है।
जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा तत्काल मार्ग के दोनों ओर आवागमन अवरुद्ध कर दिया गया है एवं क्षतिग्रस्त स्थल के दोनों ओर सुरक्षा संकेतक पट्ट लगा दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। वर्तमान में आवागमन लोक निर्माण विभाग के दूसरे वैकल्पिक मार्ग से सुचारू रूप से कराया जा रहा है।
क्षतिग्रस्त भाग के सुधार हेतु एफ.डी.आर. के अंतर्गत प्राक्कलन तैयार कर शीघ्र मरम्मत कार्य हेतु अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

  • Related Posts

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन*   *रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद…

    Read more

    माता की भक्ति में रमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, हाथों में मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ गाए जसगीत

    कबीरधाम के कोडार गांव में देर रात दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन में हुए शामिल, माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद*   *ग्रामीणों के साथ भक्ति रस में झूमे…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?