Ro no D15139/23

अपूर्ण आवासों को पूर्ण कराने जिलेभर में लग रही आवास चौपाल

 
हितग्राहियों से सीधा संवाद कर रेत, सीमेंट, किस्त और सेंटिंग प्लेट जैसी समस्याओं का किया जा रहा समाधान
समूह की दीदियों और राजमिस्त्रियों की सहभागिता से प्रत्येक आवास के लिए तैयार हो रही कार्ययोजना

अम्बिकापुर 05 सितम्बर 2026/   प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत जिले में अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए विशेष पहल की जा रही है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं जिला जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले के सभी 7 जनपद पंचायतों की उन ग्राम पंचायतों में, जहां अपेक्षाकृत अधिक आवास अपूर्ण हैं, ‘आवास चैपाल’ का आयोजन किया जा रहा है। इन चैपालों के माध्यम से आवास निर्माण से जुड़ी जमीनी समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निराकरण के साथ ही हितग्राहियों को शीघ्र आवास पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

आवास चौपाल में संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, उपसरपंच, पंच एवं अपूर्ण अथवा अप्रारंभ आवासों के हितग्राहियों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसके साथ ही बिहान समूह की दीदियों और स्थानीय राजमिस्त्रियों को भी चौपाल में शामिल किया जा रहा है, ताकि हितग्राहियों को आवास निर्माण में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा सके।

चैपाल के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा हितग्राहियों से सीधे संवाद कर आवास निर्माण की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली जा रही है। हितग्राहियों से यह भी पूछा जा रहा है कि निर्माण कार्य में उन्हें किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से रेत, सीमेंट की उपलब्धता, आवास की किस्त प्राप्त होने, सेंटिंग प्लेट की व्यवस्था तथा अन्य निर्माण संबंधी समस्याओं पर चर्चा कर समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की जा रही है।

प्रत्येक आवास के लिए बनेगी कार्ययोजना
आवास चौपाल का उद्देश्य केवल समस्याओं की जानकारी लेना नहीं, बल्कि प्रत्येक अपूर्ण आवास को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर कार्ययोजना तैयार करना भी है। राजमिस्त्रियों एवं बिहान समूह की दीदियों के सहयोग से हितग्राहियों के आवास की प्रगति की निगरानी की जाएगी तथा निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के लिए आवश्यक सहयोग दिया जाएगा।

बिहान समूह की दीदियों को अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों के हितग्राहियों से सतत संपर्क बनाए रखने तथा उन्हें आवास निर्माण के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है। वहीं राजमिस्त्रियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री एवं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप समय पर आवास निर्माण पूरा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

100 प्रतिशत हितग्राहियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश
जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आवास चैपाल में 100 प्रतिशत अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवास वाले हितग्राहियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक हितग्राही से उसके आवास की वास्तविक स्थिति एवं निर्माण में आ रही बाधाओं की जानकारी लेकर उसका निराकरण प्राथमिकता से कराया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि राजमिस्त्री एवं बिहान समूह की दीदियों के सहयोग से प्रत्येक अपूर्ण आवास के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार कर आवास निर्माण को शीघ्र पूर्ण कराया जाए। साथ ही आवास निर्माण की प्रगति की सतत निगरानी करते हुए हितग्राहियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाए।

जिले में आयोजित की जा रही ये आवास चौपालें प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों की समस्याओं को उनके गांव में ही सुनने और उनका समाधान करने का प्रभावी माध्यम बन रही हैं। सामुदायिक सहभागिता, हितग्राहियों से सीधा संवाद तथा बिहान समूह एवं राजमिस्त्रियों के सहयोग से अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण कर पात्र परिवारों को सुरक्षित एवं पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से बिंदु को मिला मातृत्व काल में आर्थिक संबल

      5,000 की सहायता से पौष्टिक आहार और बच्चे के भरण-पोषण में मिली मदद ग्राम मेंड्राकला की बिंदु ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति जताया आभार अम्बिकापुर 05 सितम्बर…

    Read more

    नए आंगनबाड़ी भवन से बच्चों को मिली बेहतर सुविधाएं, कार्यकर्ताओं को भी मिला सुविधाजनक कार्यस्थल

    वीबी-जी राम जी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिसरण से झोझया पारा धनगवां में 11.69 लाख रुपए की लागत से निर्मित हो रहा नया भवन अम्बिकापुर 05 सितम्बर…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात