Ro no D15139/23

सक्षम योजना से कमलेश्वरी यादव के स्वरोजगार को मिला संबल दो लाख रुपये के ऋण से डेली नीड्स दुकान के विस्तार की तैयारी

रायपुर, 15 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने में मददगार बन रही हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की सक्षम योजना के माध्यम से मिली ऋण सहायता से दुर्ग निवासी श्रीमती कमलेश्वरी यादव अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।

श्रीमती यादव डेली नीड्स की दुकान संचालित करती हैं। दुकान का विस्तार कर व्यवसाय को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उन्होंने सक्षम योजना के तहत दो लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया। इस सहायता से उन्हें दुकान के लिए आवश्यक सामान जुटाने और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

श्रीमती कमलेश्वरी यादव का कहना है कि इस आर्थिक सहयोग से उन्हें अपने स्वरोजगार को मजबूत करने का अवसर मिला है। वे मेहनत और आत्मविश्वास के साथ दुकान को आगे बढ़ाना चाहती हैं, ताकि व्यवसाय से होने वाली आय में वृद्धि हो और परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में उनका योगदान बढ़े। सक्षम योजना से मिला यह सहयोग श्रीमती यादव के लिए आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ने का संबल बना है। उन्होंने सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है ।

  • Related Posts

    रायगढ़ के छात्र कृष्ण अग्रवाल को 12वें राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में मिला सम्मान

      केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया सम्मानित, बच्चों की सुरक्षा के लिए विकसित किया अनूठा इलेक्ट्रिक प्रेस मॉडल छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभाएं नवाचार और विज्ञान…

    Read more

    महतारी वंदन की राशि से पुन्नी ध्रुव की दुकान को मिला संबल

      हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता से दुकान में सामान जुटाने और परिवार के खर्च में मिल रही मदद रायपुर, 15 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी