Ro no D15139/23

– बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना से दीपिका साहू का पक्के घर का सपना हुआ साकार

– आवास निर्माण के मिली 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता

राजनांदगांव 15 अक्टूबर 2026। हाथकरघा विभाग द्वारा संचालित बुनकर आवास सह वर्क शेड योजना बुनकर परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने तथा उनके पारंपरिक व्यवसाय को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बुनकर आवास सह वर्क शेड योजना अंतर्गत आवासविहीन बुनकरों तथा कच्चे एवं छोटे मकानों में रहने वाले बुनकरों को आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इससे बुनकर परिवारों को बेहतर आवासीय सुविधा के साथ अपने कार्य के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम बोथली निवासी श्रीमती दीपिका साहू महिला शक्ति बुनकर बोथली समूह की सदस्य है। उन्हें बुनकर आवास सह वर्क शेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने प्राप्त सहायता राशि से अपने घर का निर्माण कराया और अपने पक्के मकान का सपना साकार किया।
श्रीमती दीपिका साहू ने बताया कि बुनकर आवास सह वर्क शेड योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता उनके लिए बहुत उपयोगी साबित हुई है। पक्का एवं सुरक्षित आवास मिलने से परिवार को बेहतर सुविधा मिली है। इसके साथ ही बुनकरी कार्य से जुड़कर अपनी आजीविका को आगे बढ़ा रही हैं। पक्का घर बन जाने से बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से बुनकर परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने के साथ-साथ पारंपरिक बुनकरी व्यवसाय को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है। श्रीमती दीपिका साहू ने बुनकर आवास सह वर्क शेड योजना के तहत आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    (राजनांदगांव समाचार ) राजनांदगांव जिले में सड़क निर्माण के 6 कार्यों के लिए 14.89 करोड़ रूपए की स्वीकृति

    राजनांदगांव जिले में सड़क निर्माण के 6 कार्यों के लिए 14.89 करोड़ रूपए की स्वीकृति – लगभग 13.81 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम…

    Read more

    मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भटगांव विधानसभा में 6.97 करोड़ रुपये के सड़क-पुल कार्यों को मिली स्वीकृति

      रायपुर, 15 अक्टूबर 2026/ महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री और भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा क्षेत्र में आवागमन सुविधाओं के विस्तार…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी