Ro no D15139/23

( अम्बिकापुर समाचार) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित’

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित’

अम्बिकापुर 15 अक्टूबर 2026/    कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा गुरुवार को  औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में नवाचार में रूचि रखने वाले प्रतिभागियों को नवीन विचारों, रचनात्मक सोच तथा उद्यमशीलता की भावना को प्रेरित करना एवं उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना है। इस दौरान विद्यार्थियों को चैलेंज में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने तथा ऑनलाईन आवेदन हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही महाविद्यालय स्तर पर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा गया।
उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के अंतर्गत अनुदान छूट एवं रियायतों, स्टार्ट-अप एवं राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज की जानकारी जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रबंधक श्री अश्विनी शुक्ला एवं सहायक प्रबंधक श्री सूर्योदय कुमार साहू  द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी दी  गई। इस दौरान शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर से श्री अजय मिश्रा, शब्बीर आलम, श्री अशेष सिन्हा, जयसंत कुशवाहा, राजेश सोनी, गीता निर्मलकर उपस्थित थे। कार्यक्रम में कुल 200 के लगभग छात्र-छात्राएं एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

 
सरगुजा में जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति का पुनर्गठन

अम्बिकापुर 15 अक्टूबर 2026/    छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जिला सरगुजा में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के जाति प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति का पुनर्गठन किया गया है। पुनर्गठित समिति में अपर कलेक्टर श्री प्रताप विजय खेस को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, अजाक थाना अम्बिकापुर के उप पुलिस अधीक्षक को पदेन सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सहायक सांख्यिकीय अधिकारी श्री संतोष कुमार कंवर को अनुसूचित जनजाति वर्ग से, सहायक प्राध्यापिका श्रीमती ममता कुर्रे को अनुसूचित जाति वर्ग से तथा परियोजना अधिकारी (साक्षरता) श्री गिरीश गुप्ता को अन्य पिछड़ा वर्ग से सदस्य बनाया गया है। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास को पदेन सदस्य सचिव का दायित्व सौंपा गया है।

 
ग्राम पंचायत कुन्नी में एक्सपोजर विजिट के माध्यम से विद्यार्थियों ने जानी स्थानीय शासन एवं ग्रामीण विकास की जमीनी हकीकत
’विद्यार्थियों ने ग्रामीण आजीविका, पंचायत की कार्यप्रणाली और सामुदायिक विकास की गतिविधियों को करीब से समझा

अम्बिकापुर 15 अक्टूबर 2026/   राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बिकापुर के सोशल इनोवेशन एंड कम्युनिटी एंगेजमेंट सेल एवं मुहिम फाउंडेशन द्वारा जनपद पंचायत लखनपुर के सहयोग से यूथ लीडरशिप एंड कम्युनिटी एक्शन सर्टिफिकेट कोर्स के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने लखनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत कुन्नी का भ्रमण कर ग्रामीण जीवन, स्थानीय स्वशासन व्यवस्था एवं सामुदायिक विकास की गतिविधियों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।
इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान के साथ जमीनी अनुभवों से जोड़ना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतांत्रिक संस्थाओं, पंचायत प्रशासन और सामुदायिक सहभागिता की भूमिका से परिचित कराना था।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने ग्राम पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों का अवलोकन किया तथा पंचायत प्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं एवं विभिन्न विभागों के मैदानी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली, स्थानीय विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, ग्रामीण आजीविका, सामाजिक कल्याण तथा बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही ग्रामीण विकास में जनभागीदारी, सामुदायिक संस्थाओं की भूमिका तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान की प्रक्रियाओं को समझा।

’शिक्षा को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना आवश्यक दृ प्राचार्य प्रो. सिन्हा’
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को समाज की वास्तविक परिस्थितियों से परिचित कराना भी है। इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता एवं सामुदायिक सहभागिता की भावना विकसित होती है।
जनपद पंचायत लखनपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती खुशबू शास्त्री ने कहा कि ग्रामीण विकास में पंचायत, समुदाय एवं विभिन्न संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। युवाओं का गांवों में पहुंचकर स्थानीय शासन व्यवस्था एवं विकास प्रक्रियाओं को समझना सराहनीय पहल है। ऐसे अनुभव युवाओं को स्थानीय समस्याओं की पहचान करने तथा उनके समाधान में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।
सोशल इनोवेशन एंड कम्युनिटी एंगेजमेंट सेल के समन्वयक डॉ. दीपक सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक अनुभवों से जोड़ना है। ग्राम पंचायत एवं सामुदायिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अवलोकन विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक एवं संवेदनशील नेतृत्वकर्ता बनने में सहायक होगा।
मुहिम फाउंडेशन के संस्थापक एवं कार्यकारी निदेशक श्री ऋषिकेश ने कहा कि समुदाय से प्रत्यक्ष जुड़ाव युवाओं में संवेदनशीलता, नेतृत्व क्षमता एवं नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है। इस प्रकार की गतिविधियां युवाओं को समाज की आवश्यकताओं और चुनौतियों को समझने का अवसर प्रदान करती हैं।

’युवा नेतृत्व और सामाजिक नवाचार को मिल रहा बढ़ावा’
राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बिकापुर में मुहिम फाउंडेशन के सहयोग से यूथ लीडरशिप एंड कम्युनिटी एक्शन सर्टिफिकेट कोर्स संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को युवा नेतृत्व, 21वीं सदी के आवश्यक कौशल, सामुदायिक सहभागिता, सामाजिक नवाचार एवं शोध से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण और व्यावहारिक अनुभव प्रदान किए जा रहे हैं।
इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में ज्ञान, कौशल, मानवीय मूल्यों एवं नागरिक जागरूकता का विकास कर उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार बनाना है, ताकि वे सामुदायिक विकास में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समावेशी एवं सहभागी समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।

  • Related Posts

    ( राजनांदगांव समाचार) राजनांदगांव जिले में सड़क निर्माण के 6 कार्यों के लिए 14.89 करोड़ रूपए की स्वीकृति

    राजनांदगांव जिले में सड़क निर्माण के 6 कार्यों के लिए 14.89 करोड़ रूपए की स्वीकृति – लगभग 13.81 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम…

    Read more

    सेवा की कहानी: महज 1500 रुपये से शुरू किया व्यवसाय, अब सालाना दो लाख रुपये तक कमा रहीं जल कुमारी

    *सेवा संकल्प अभियान-2026*   *सेवा की कहानी: महज 1500 रुपये से शुरू कि   *स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी, सूअर पालन से शुरू हुआ सफर किराना दुकान, आटा-धान चक्की…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी