Ro no D15139/23

बिहान ने ममता राजवाड़े को दिखाई आत्मनिर्भरता की राह, किराना और फोटोकॉपी दुकान से कमा रहीं 25 से 30 हजार रूपये प्रतिमाह

स्व-सहायता समूह से जुड़कर बढ़ा आत्मविश्वास, मिक्सर मशीन किराए पर देकर भी बढ़ाई आमदनी

रायपुर,16 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा की कहानी’ श्रृंखला में आज बात सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत कसलगिरी की श्रीमती ममता राजवाड़े की, जिन्होंने समूह से जुड़कर अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से आजीविका का नया रास्ता बनाया है। आज वे किराना और फोटोकॉपी दुकान के संचालन से प्रतिमाह लगभग 25 से 30 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं।

श्रीमती ममता पहले घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित थीं। लक्ष्मी महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें बचत करने, बैंक से ऋण लेने और स्वरोजगार शुरू करने का अवसर मिला। अपनी बचत और बैंक लिंकेज से प्राप्त ऋण की मदद से उन्होंने किराना दुकान शुरू की। दुकान से आमदनी बढ़ने पर उन्होंने फोटोकॉपी मशीन लगाकर अपने व्यवसाय का विस्तार किया। इसके साथ ही अतिरिक्त आय के लिए मिक्सर मशीन किराए पर देने का काम भी शुरू किया।

श्रीमती ममता बताती हैं कि स्व-सहायता समूह से जुड़ना उनके जीवन का अहम मोड़ रहा। समूह के माध्यम से उन्हें व्यवसाय शुरू करने का भरोसा मिला और अपनी आमदनी बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला। अब वे अपनी कमाई से परिवार की जरूरतें बेहतर ढंग से पूरी कर पा रही हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान दे रही हैं।

श्रीमती ममता राजवाड़े की कहानी बताती है कि नियमित बचत, बैंक लिंकेज और स्वरोजगार के अवसर ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं। बिहान से जुड़कर महिलाएं अपनी क्षमता और मेहनत के बल पर परिवार की आय में योगदान दे रही हैं तथा अपने लिए नई संभावनाएं बना रही हैं।

  • Related Posts

    धमतरी जिला के मोंगरागहन में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    *641 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क उपचार, 51 हितग्राहियों को बांटे गए चश्मे*   रायपुर, 17 अक्टूबर 2026/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

    Read more

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद

    ग्राम लोहझरी के विकास के लिए 20.20 लाख रुपए की घोषणा की* रायपुर, 17 अक्टूबर 2026/ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा आज कबीरधाम जिले के ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम