Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों को सुविधाओं से जोड़ने की पहल दो दिवसीय शिविर में 248 बच्चों का पंजीयन, 97 को मिलेंगे सहायक उपकरण

रायपुर , 16 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों कोआवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने और शासकीय सुविधाओं से जोड़ने के लिए बलरामपुर जिले में दो दिवसीय आंकलन सह चिन्हांकन शिविर आयोजित किए गए। जिले के सभी छह विकासखंडों से आए कुल 248 बच्चों का पंजीयन किया गया। इनमें 97 बच्चों को सहायक उपकरण के लिए चिन्हांकित किया गया, 75 बच्चे नए यूडीआईडी कार्ड के लिए पात्र पाए गए तथा 76 बच्चों को विशेषज्ञ परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर रेफर किया गया।

राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार शिविर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आशुतोष चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयोजित हुए। जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेन्द्र निरापूरे और जिला मिशन समन्वयक श्री चन्द्रभूषण प्रसाद गुप्ता ने शिविरों का निर्देशन किया।

15 अक्टूबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डीपाडीह, विकासखंड शंकरगढ़ में शिविर लगाया गया। इसमें शंकरगढ़, कुसमी और राजपुर विकासखंड के 138 बच्चों का पंजीयन हुआ। इनमें से 33 बच्चों को सहायक उपकरण के लिए चिन्हांकित किया गया, 50 बच्चे नए यूडीआईडी कार्ड के लिए पात्र पाए गए तथा 55 बच्चों को विशेषज्ञ परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर रेफर किया गया।

16 अक्टूबर को जिला ग्रंथालय बलरामपुर में आयोजित शिविर में बलरामपुर, रामचन्द्रपुर और वाड्रफनगर विकासखंड के 110 बच्चों का पंजीयन किया गया। इनमें से 64 बच्चों को सहायक उपकरण के लिए चिन्हांकित किया गया, 25 बच्चे नए यूडीआईडी कार्ड के लिए पात्र पाए गए तथा 21 बच्चों को विशेषज्ञ परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर भेजा जाएगा।

शिविर में जिला ग्रंथपाल श्री राजकुमार शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री संजू कनौजिया, बीआरसी श्री सुरेश सिंह, बीआरपी श्री अमरदेव यादव सहित विभिन्न विकासखंडों से आए बीआरपी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से शांति के जीवन में आई खुशहाली, बचत को बनाया आत्मनिर्भरता का आधार

      महतारी वंदन की राशि से शुरू की छोटी दुकान, बच्चों की पढ़ाई के साथ परिवार की आर्थिक जरूरतों को मिल रहा सहारा छोटी-छोटी बचत से बड़े सपनों को साकार…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकिशुन श्रीवास का पक्के मकान का सपना हुआ साकार

      ढाई लाख रुपए की शासकीय सहायता से बना आशियाना, कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति पक्की छत और सुरक्षित आवास मिलने से रामकिशुन के परिवार में आई खुशहाली…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस