Ro no D15139/23

जिला स्तरीय युवा उत्सव में दिखेगा युवाओं की प्रतिभा और रचनात्मकता का संगम, विकसित भारत चैलेंज और रील प्रतियोगिता होंगे विशेष आकर्षण

लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन और नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे युवा*

 

*5 से 29 वर्ष के युवा ले सकेंगे भाग, माय भारत पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य*

 

रायपुर, 16 अक्टूबर 2026/ युवाओं की प्रतिभा को नई पहचान देने, उनकी रचनात्मक क्षमताओं को प्रोत्साहित करने और सांस्कृतिक विविधता के माध्यम से राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बेमेतरा जिले में युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह उत्सव युवाओं को अपनी कला, संस्कृति, विचारों और नवाचारों को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। इस वर्ष युवा उत्सव में विकसित भारत चैलेंज ट्रैक और क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे।

 

जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग बेमेतरा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी एवं दल निर्धारित सांस्कृतिक विधाओं में राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेंगे। वहीं संबंधित विधाओं में चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी प्राप्त होगा।

 

*माय भारत पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य, 15 से 29 वर्ष निर्धारित आयु सीमा*

 

जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए माय भारत (MY Bharat) पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता के निर्धारित नियमों के अनुसार एक प्रतिभागी केवल एक ही विधा में भाग ले सकेगा। प्रतिभागियों की आयु सीमा 15 से 29 वर्ष तथा संगतकारों के लिए 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 17 अगस्त 2026 की स्थिति में की जाएगी।

 

*विकसित भारत चैलेंज ट्रैक में युवा प्रस्तुत करेंगे विकसित राष्ट्र की परिकल्पना*

 

युवा उत्सव के अंतर्गत विकसित भारत चैलेंज ट्रैक का आयोजन किया जाएगा। इसमें युवाओं को राष्ट्र के विकास, सामाजिक समावेशिता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को जनजातीय नेतृत्व, प्राकृतिक संसाधन एवं समावेशी विकास विषयों पर 500 शब्दों में निबंध लिखना होगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं की वैचारिक क्षमता, रचनात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी समझ को प्रोत्साहित करना है।

 

*लोकनृत्य और लोकगीतों से सजेगा सांस्कृतिक मंच*

 

युवा उत्सव में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक कलाओं की झलक भी देखने को मिलेगी। लोकनृत्य एवं लोकगीत प्रतियोगिताओं में अधिकतम सात सदस्य तथा तीन अतिरिक्त संगतकार भाग ले सकेंगे। इन प्रतियोगिताओं में टेप रिकॉर्डेड संगीत और फिल्मी गीतों का उपयोग मान्य नहीं होगा। प्रतिभागियों को पारंपरिक लोककलाओं और मौलिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

 

*चित्रकला और कविता लेखन से अभिव्यक्त होंगे युवाओं के विचार*

 

चित्रकला प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतिभागी को ए-3 आकार के पोस्टर पर एक चित्र प्रस्तुत करना होगा। इसके माध्यम से युवाओं को अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक अभिव्यक्ति प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

 

कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागी हिंदी, अंग्रेजी अथवा क्षेत्रीय भाषा में अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर सकेंगे। प्रतियोगिता में ऐसी सामग्री स्वीकार नहीं की जाएगी, जो हिंसा, अपराध, आपत्तिजनक गतिविधियों अथवा जाति, धर्म, नस्ल और रंग के आधार पर भेदभाव को बढ़ावा देती हो। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में सकारात्मक सोच, साहित्यिक अभिरुचि और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना है।

 

*नुक्कड़ नाटक से सामाजिक सरोकारों को मिलेगी आवाज*

 

युवा उत्सव में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें अधिकतम 10 सदस्य भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में महिला, पुरुष अथवा मिश्रित दल शामिल हो सकते हैं। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को सामाजिक विषयों पर अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत करने और जनजागरूकता का संदेश देने का अवसर मिलेगा।

 

*‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित छत्तीसगढ़’ थीम पर बनेगी 60 सेकंड की रील*

 

इस वर्ष युवा उत्सव में सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं की रचनात्मक सहभागिता बढ़ाने के लिए क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज का विशेष आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतिभागियों को ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित छत्तीसगढ़’ विषय पर अधिकतम 60 सेकंड की रील तैयार करनी होगी।

 

प्रतिभागियों को अपनी रील व्यक्तिगत इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट करनी होगी तथा जिला कलेक्ट्रेट के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को टैग करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही आयोजन के लिए निर्धारित हैशटैग का उपयोग करना होगा। प्रतिभागियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर रील पोस्ट कर उसका लिंक एवं आवश्यक विवरण आयोजन समिति को उपलब्ध कराना होगा।

 

प्रतियोगिता में सोशल मीडिया सहभागिता के अंक निर्धारित अंतिम तिथि एवं समय तक प्राप्त लाइक की संख्या के आधार पर दिए जाएंगे। यदि किसी प्रविष्टि में फर्जी, बॉट अथवा कृत्रिम तरीके से लाइक बढ़ाए जाने की पुष्टि होती है, तो संबंधित प्रविष्टि निरस्त की जा सकती है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल माध्यमों का सकारात्मक उपयोग करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है।

 

*पारंपरिक वेशभूषा से दिखेगी सांस्कृतिक विविधता, राज्य स्तर पर होगी रॉक बैंड प्रतियोगिता*

 

युवा उत्सव में पारंपरिक वेशभूषा का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और पारंपरिक परिधानों की विशेषताओं को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। प्रतिभागियों को वेशभूषा एवं साज-सज्जा से संबंधित आवश्यक सामग्री स्वयं लानी होगी।

 

इसके अतिरिक्त रॉक बैंड प्रतियोगिता का आयोजन केवल राज्य स्तर पर किया जाएगा। इसमें भाग लेने के इच्छुक दलों को निर्धारित समयावधि में पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। केवल पंजीकृत दलों को ही प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।

 

*युवाओं से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील*

 

जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग बेमेतरा ने जिले के युवाओं से युवा उत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि युवा उत्सव प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के साथ ही सांस्कृतिक आदान-प्रदान, आपसी सद्भाव, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

 

इच्छुक प्रतिभागी युवा उत्सव से संबंधित विस्तृत जानकारी, पंजीयन प्रक्रिया, प्रतियोगिताओं के नियम एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग, बेमेतरा से संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों-पुलों के कार्यों का किया निरीक्षण

    रायपुर. 16 अक्टूबर 2026. लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने जांजगीर-चांपा और कोरबा जिले का दौरा कर निर्माणाधीन सड़कों एवं पुलों का निरीक्षण किया। उन्होंने फील्ड…

    Read more

    3,500 लोगों को मिलेगा रोजगार, नवा रायपुर में स्थापित होगी प्रदेश की पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में यश फैन्स की नई औद्योगिक इकाई का भूमिपूजन*   *₹152.74 करोड़ के निवेश से स्थापित होगी इकाई, हजारों परिवारों को मिलेगा आजीविका…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस