Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सिंचाई क्षमता का हो रहा विस्तार 2.97 करोड़ रुपए की लागत से नारायणपुर के कपरी नाला में प्रेमबंद स्टॉप का निर्माण, 150 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगा सिंचाई का लाभ

 जशपुरनगर 16 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कुनकुरी तहसील के नारायणपुर स्थित कपरी नाला में 2 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से बन रहे  प्रेमबंद (नगर बंद) स्टॉप का निर्माण कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। इसके पूरा होने से क्षेत्र की करीब 150 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।

150 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा
कपरी नाला में स्टॉप निर्माण का उद्देश्य वर्षा जल का संचयन कर उसका बेहतर उपयोग करना तथा क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करना है। इस परियोजना से लगभग 150 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई का लाभ मिलने की संभावना है। विभागीय जानकारी के अनुसार, परियोजना से क्षेत्र में सिंचाई का प्रतिशत बढ़कर 37.91 प्रतिशत तक पहुंचने में मदद मिलेगी। किसानों को आगामी सत्र 2027-28 से इस सुविधा का लाभ मिलने की संभावना है। सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बेहतर होने से किसानों को खेती-किसानी में सहूलियत मिलेगी और कृषि गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।
जल संरक्षण के साथ भू-जल संवर्धन और निस्तारी को मिलेगा बढ़ावा
कपरी नाला में स्टॉप निर्माण से वर्षा जल का संचयन होगा, जिससे भू-जल स्तर के संवर्धन में मदद मिलेगी। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को निस्तारी और पेयजल की उपलब्धता में भी लाभ मिलने की उम्मीद है। जल संरक्षण की यह व्यवस्था क्षेत्र में जल संसाधनों के बेहतर उपयोग और ग्रामीण जनजीवन को सुविधाजनक बनाने में सहायक होगी। स्टॉप निर्माण से आसपास के क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। इस प्रकार यह परियोजना सिंचाई के साथ-साथ जल संरक्षण और स्थानीय जन सुविधाओं की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण साबित होगी।
किसानों ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार
कपरी नाला में स्टॉप निर्माण कार्य से क्षेत्र के किसानों में उत्साह है। सिंचाई सुविधा का विस्तार होने से उन्हें कृषि कार्यों के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे खेती को बेहतर बनाने और कृषि उत्पादन बढ़ाने के अवसर मजबूत होंगे। क्षेत्र के किसानों ने इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    स्वच्छ भारत मिशन से डोंगरगांव में स्वच्छता व्यवस्था में आया सकारात्मक बदलाव

    *सेवा की कहानी   राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2026। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, नियमित कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को स्वच्छता के…

    Read more

    प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से उत्तम कुमार जमूरिया को मिला व्यवसाय विस्तार के लिए ऋण सहायता

    *सेवा की कहानी*   राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों एवं पथ विके्रताओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनकी आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस