Ro no D15139/23

खराब परीक्षा परिणाम पर सीईओ  अभिषेक कुमार सख्त, शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत प्राचार्यों की समीक्षा बैठक, लंबे समय से अनुपस्थित एवं निलंबित कर्मचारियों की जानकारी उपलब्ध कराने निर्देश

 विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार पर जोर

जशपुरनगर 16 अक्टूबर 2026/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के शैक्षणिक प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए खराब परीक्षा परिणाम पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पत्थलगांव विकासखंड के हायर सेकेंडरी स्कूल फरसा टोली के व्याख्याता को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही खराब परीक्षा परिणाम देने वाले विषय शिक्षकों को इसी माह समीक्षा बैठक में बुलाकर परिणाम की स्थिति पर चर्चा करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सभाकक्ष में यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक में सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी बीईओ, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी एबीईओ तथा जिले के समस्त शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे। बैठक में तिमाही परीक्षा परिणाम, विद्यार्थियों की औसत उपस्थिति, एमबीयू और अपार आईडी की प्रगति की समीक्षा की गई। सीईओ अभिषेक कुमार ने शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए ठोस प्रयास करने तथा विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी बीईओ और प्राचार्यों को लंबे समय से अनुपस्थित एवं निलंबित कर्मचारियों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन, विद्यार्थियों की उपस्थिति और परीक्षा परिणामों में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
विभागीय कार्यों की भी हुई समीक्षा
जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र सिन्हा ने स्वामी विवेकानंद विद्यालयों, गौ विज्ञान परीक्षा, सीएम हेल्पलाइन, वीएसके ऐप में शून्य उपस्थिति दर्ज होने की स्थिति, जाति प्रमाण पत्र शिविर और स्मार्ट क्लास की जानकारी दी। यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता ने शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। बैठक में शिक्षक-पालक बैठक के आयोजन, विद्यालयों में कराए जा रहे प्रायोगिक कार्यों तथा शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के उद्देश्य से आवश्यक शैक्षणिक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। बैठक में  बीईओ, एबीईओ, बीआरसीसी और विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्वच्छ भारत मिशन से डोंगरगांव में स्वच्छता व्यवस्था में आया सकारात्मक बदलाव

    *सेवा की कहानी   राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2026। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, नियमित कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को स्वच्छता के…

    Read more

    प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से उत्तम कुमार जमूरिया को मिला व्यवसाय विस्तार के लिए ऋण सहायता

    *सेवा की कहानी*   राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों एवं पथ विके्रताओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनकी आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस