Ro no D15139/23

( रायपुर समाचार) सेवा सेतु पोर्टल पर ऑनलाइन ट्रांसफर सर्टिफिकेट सेवा का प्रशिक्षण

रायपुर, 16 अक्टूबर 2026/ स्कूल शिक्षा विभाग में ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) की सेवा को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया गया है। इस सेवा के संचालन और प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए आज प्राचार्यों को सेवा सेतु पोर्टल का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में ऑनलाइन आवेदन, पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं और ट्रांसफर सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। ऑनलाइन व्यवस्था से नागरिकों को यह सेवा अधिक सुगमता से उपलब्ध होगी।

महिला कृषक सेवा महाकुंभ एवं कृषक संगोष्ठी आयोजित
जिले की लगभग 300 महिला कृषकों ने लिया हिस्सा

रायपुर, 16 अक्टूबर 2026/ संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष घोषित किए जाने के अवसर पर स्वामी विवेकानंद परिसर स्थित कृषि महाविद्यालय, जोरा में महिला कृषक सेवा महाकुंभ एवं कृषक संगोष्ठी आयोजित की गई। कृषि विभाग, जिला रायपुर और कृषि विज्ञान केंद्र रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में जिले की कृषि एवं उससे जुड़े क्षेत्रों की लगभग 300 महिला कृषकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संदीप यदु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशेष अतिथि के रूप में कृषि स्थायी समिति के सभापति श्री गुरु सौरभ साहेब, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष श्री अनिमेष कश्यप, रिसर्च संचालक श्री विवेक कुमार त्रिपाठी, श्री एस.एस. टुटेजा, संयुक्त संचालक कृषि दुर्ग श्रीमती गोपिका गबेल और कृषि महाविद्यालय रायपुर की अधिष्ठाता श्रीमती आरती गुहा उपस्थित रहीं।

उप संचालक कृषि श्री सतीश अवस्थी ने महिला कृषकों को खाद बिक्री के लिए लागू टोकन सिस्टम (FFS) की कार्यप्रणाली और इसके लाभों की जानकारी दी। तकनीकी सत्र में प्रधान वैज्ञानिक (सस्य विज्ञान) श्री संजय द्विवेदी ने फसल विविधीकरण एवं दलहन की खेती, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गौतम राय ने गौपालन और उत्पादों के विक्रय, तथा वैज्ञानिक (सस्य विज्ञान) डॉ. नीतीश तिवारी ने प्राकृतिक खेती एवं खरपतवार नियंत्रण के बारे में बताया।

प्रगतिशील महिला कृषक श्रीमती नम्रता यदु ने मशरूम उत्पादन और कृषि की उन्नत तकनीकों की जानकारी साझा की। श्रीमती गीता साहू, श्रीमती प्रेमबाई साहू और श्रीमती लता साहू ने प्राकृतिक खेती से जुड़े अपने अनुभव बताए और अन्य महिला कृषकों को कृषि में उद्यमिता अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में महिला कृषकों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

सेवा संकल्प अभियान
वनांचल में जगी शिक्षा की नई अलख
नगरी में सुदृढ़ होती उच्च शिक्षा और विकास की बयार

रायपुर, 16 अक्टूबर 2026/छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और आदिवासी बहुल अंचलों में सेवा आपके द्वार और सेवा का संकल्प अब महज प्रशासनिक नारे या सरकारी घोषणाएं नहीं रह गए हैं। यह धरातल पर एक सशक्त, व्यापक और स्थायी सामाजिक बदलाव का जीवंत माध्यम बन चुके हैं। राज्य सरकार का मूल ध्येय यह सुनिश्चित करना है कि विकास की रोशनी केवल बड़े महानगरों तक ही सीमित न रहे, बल्कि प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे सुदूर ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों के हर नागरिक तक पहुंचे। इसी दूरदर्शी सोच के तहत आदिवासी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के प्रसार और मजबूत अधोसंरचना के निर्माण के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसी प्रशासनिक प्रतिबद्धता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में धमतरी जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र नगरी में देखने को मिला है।

अधोसंरचना और पठन-पाठन का नया विस्तार

धमतरी जिले का नगरी अंचल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के लिए विख्यात है, लेकिन लंबे समय से यहां शैक्षणिक संसाधनों के विस्तार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। क्षेत्र के प्रमुख उच्च शिक्षा केंद्र, शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय, नगरी में अतिरिक्त अध्ययन कक्षों, आधुनिक प्रयोगशालाओं और बेहतर पठन-पाठन सुविधाओं की कमी थी।

वनांचल के प्रतिभावान युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने और उनकी राह को सुगम बनाने के उद्देश्य से, प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने महाविद्यालय परिसर में 50 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष भवन का लोकार्पण किया। यह नवनिर्मित भवन केवल ईंट और सीमेंट का ढांचा मात्र नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के सैकड़ों छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा की आकांक्षाओं का मजबूत प्रतीक है। यह आधुनिक भवन विद्यार्थियों को उन्नत अध्ययन, शोध कार्य, अकादमिक सेमिनार, कार्यशालाओं और विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के लिए एक सर्वसुविधायुक्त और शांत शैक्षणिक वातावरण प्रदान करेगा।

इसके साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए नगर पंचायत नगरी क्षेत्र में नागरिकों की दैनिक सहूलियत और जीवन स्तर को बेहतर बनाने वाले कई अन्य बुनियादी विकास कार्यों का भी शिलान्यास किया गया। यह कदम इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि सरकार शिक्षा के साथ-साथ सार्वजनिक सुविधाओं के विकास के लिए भी पूरी तरह संकल्पित है।

युवाओं के सपनों को मिल रही नई दिशा और मजबूत आधार

उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने राज्य सरकार के विजन को रेखांकित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल और संवेदनशील नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को विश्वस्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक तकनीक और मजबूत आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारे युवा ही एक स्वर्णिम छत्तीसगढ़ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की वास्तविक नींव हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद निरंतर प्रयास, अटूट लगन और अनुशासन के बल पर ही प्रदेश का उज्ज्वल भविष्य गढ़ा जा सकता है। यह नया ढांचागत विकास वनांचल के विद्यार्थियों में एक नया उत्साह, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की ऊर्जा का संचार करेगा।

शहरों से निकलकर वनांचल तक पहुंचा विकास

सुदूर वनांचल में बुनियादी ढांचे का यह ऐतिहासिक विकास इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि अब विकास की गति केवल राजधानी या बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। सेवा आपके द्वार की भावना के साथ जब शासन स्वयं नागरिकों के द्वार तक पहुंचता है, तो इसके परिणाम बेहद सुखद और दूरगामी होते हैं।

शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय में हुए इस विस्तार से अब आसपास के दर्जनों गांवों के आदिवासी और ग्रामीण युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन करने की मजबूरी से मुक्ति मिलेगी। अपने ही क्षेत्र में उच्च स्तर की शैक्षणिक सुविधाएं मिलने से विशेष रूप से बालिकाओं और छात्राओं की उच्च शिक्षा में भागीदारी में तेजी से वृद्धि होगी।

शिक्षा के माध्यम से सशक्त हो रहे युवा

संसाधनों का यह सुलभ विस्तार वनांचल के युवाओं की सोच और उनके जीवन स्तर में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव ला रहा है। शिक्षा के माध्यम से सशक्त होते ये युवा न केवल अपना और अपने परिवार का भविष्य संवार रहे हैं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समग्र प्रगति और विकास यात्रा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हो रहे हैं। यही वास्तविक और जमीनी बदलाव आज प्रदेश की प्रगति की एक नई और स्वर्णिम कहानी लिख रहा है।

पारिवारिक दान पर पंजीयन शुल्क में छूट से उमंग सोनी को मिली ₹73,132 की राहत
 

रायपुर, 16 अक्टूबर 2026/ शासन द्वारा पारिवारिक दान के अंतर्गत पंजीयन शुल्क में दी जा रही छूट से नागरिकों को आर्थिक राहत मिल रही है। जवाहर नगर, रायपुर निवासी श्री उमंग सोनी को अपने पिता श्री रवि सोनी के माध्यम से मकान का पंजीकृत दान प्राप्त हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री सोहनलाल सोनी हैं।

श्री सोनी ने बताया कि पहले मकान के पंजीयन पर ₹73,632 शुल्क देना पड़ता था। पारिवारिक दान के मामलों में शासन द्वारा पंजीयन शुल्क ₹500 निर्धारित किए जाने से उन्हें ₹73,132 की बचत हुई। उन्होंने इस राहत के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि अब राज्य शासन ने पारिवारिक दान पर पंजीयन शुल्क में जो राहत प्रदान की है उससे संपत्ति के हस्तांतरण की प्रक्रिया को किफायती और सरल बना दिया है। अब पंजीयन शुल्क सिर्फ 500 रुपये निर्धारित कर दिया गया है, पहले यह कुल संपति के मूल्य का 0 .8   प्रतिशत लगता था।

स्वीकृत निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में करें पूरा : कलेक्टर
वीबी जी रामजी के तहत स्कूलों में स्मार्ट टॉयलेट को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश
नवा रायपुर में बनने वाली हाईराइज बिल्डिंग में अग्नि सुरक्षा, जल उपलब्धता और पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर

रायपुर, 16 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज रेडक्रॉस सभाकक्ष में निर्माण एजेंसियों की बैठक लेकर स्वीकृत, प्रगतिरत एवं अप्रारंभ निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों एवं निर्माण एजेंसियों को सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस), लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), शिक्षा विभाग, नगर निगम, जिला पंचायत सहित विभिन्न विभागों में पूर्व एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान स्वीकृत निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू करने और प्रगतिरत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को अध्ययन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है।
कलेक्टर ने वीबी जी राम जी के तहत स्कूलों में स्वीकृत स्मार्ट टॉयलेट, दीवार निर्माण, फर्श निर्माण सहित अन्य छोटे-बड़े कार्यों को तत्काल पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

नवा रायपुर में प्रस्तावित हाईराइज बिल्डिंग के निर्माण के संबंध में कलेक्टर ने अग्निशमन व्यवस्था, जल की पर्याप्त उपलब्धता तथा सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण एवं उससे जुड़ी व्यवस्थाओं में सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक पहलुओं को प्राथमिकता दी जाए।

इस दौरान रायपुर ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने हाईराइज बिल्डिंग में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

नवरात्रि पर प्राथमिक शाला ब्राह्मणपारा में आयोजित हुआ न्योता भोज

रायपुर। नवरात्रि के उपलक्ष्य में शासकीय प्राथमिक शाला ब्राह्मणपारा, रायपुर में विद्यार्थियों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया। शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती अभि पायल शर्मा ने विद्यार्थियों को भोजन कराया।

न्योता भोज में बच्चों को पुलाव, पनीर की सब्जी, पूड़ी और गुलाब जामुन परोसे गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर शाला के शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर के निर्देश पर नशा मुक्ति केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश   धमतरी, 16 अक्टूबर 2026।जिले में संचालित संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने,…

    Read more

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

    *नवरात्रि शक्ति की आराधना और नारी सम्मान का महापर्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*   *मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस