Ro no D15139/23

जशपुर विधायक  रायमुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल विधायक  भगत से मुलाकात कर ली स्वास्थ्य की जानकारी, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

 

अम्बिकापुर 16 अक्टूबर 2026/    छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने विधायक श्रीमती भगत के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।

मंत्री श्री अग्रवाल ने विधायक श्रीमती भगत से  संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य के प्रति अपनी चिंता और संवेदनशीलता व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्रीमती भगत जल्द से जल्द पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्र की जनता के बीच लौटें तथा पूर्व की भांति जनसेवा एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।

पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि विधायक श्रीमती रायमुनि भगत जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि हैं। उन्होंने जशपुर क्षेत्र की जनता के प्रति उनके समर्पण और सक्रियता का उल्लेख करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि माता रानी की असीम कृपा और आशीर्वाद से श्रीमती भगत को उत्तम स्वास्थ्य, नई ऊर्जा एवं दीर्घायु प्राप्त हो। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी।

श्री अग्रवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के बीच आत्मीयता, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना सार्वजनिक जीवन की महत्वपूर्ण विशेषता है। उन्होंने विधायक श्रीमती भगत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की।

 
 
 
जिला स्तरीय युवा उत्सव 27 अक्टूबर को
15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा ले सकेंगे भाग, विभिन्न विधाओं में होगा आयोजन

अम्बिकापुर 16 अक्टूबर 2026/    जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 27 अक्टूबर 2026 को शासकीय पी.जी कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में प्रातः 08ः00 बजे से किया जाना है। जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 में विकसित भारत चैलेंज ट्रेक, लोक नृत्य, चित्रकला, कविता लेखन,  नुक्कड नाटक, क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज,  पारंपरिक वेशभूषा, लोक गीत,  रॉकबैंड विधाओं को शामिल किया गया है। रॉक बैंड प्रतियोगिता का आयोजन सीधे राज्य स्तर पर सहभागिता करेंगे। जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए 15 से 29 वर्ष आयु वर्ष के इच्छुक प्रतिभागी अपने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं कार्यालय सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण सरगुजा में युवा उत्सव से संबंधित जानकारी प्राप्त कर अपनी सबंधित विधा में सूची जमा कर सकतें है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग कलेक्टोरेट परिसर अम्बिकापुर में  22 अक्टूबर 2026 तक कार्यालयीन समय में आकर युवा उत्सव से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकतें है।

 प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

अम्बिकापुर 16 अक्टूबर 2026/    अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें तहसील लखनपुर के बगदर्री निवासी सान्तनु की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस जमुना पैकरा एवं तहसील उदयपुर के सानीबर्रा निवासी तिरंगा की मृत्यु मिट्टी खदान धंसने से होने पर उनके वारिस बालसाय को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।

 
 
 
सेवा की कहानीः कृषक उन्नति योजना से शंकर प्रसाद को मिलेगा 45 हजार रुपये का लाभ, तीन एकड़ में की सुगंधित धान की खेती
परंपरागत धान की जगह सुगंधित धान की खेती अपनाकर फसल विविधीकरण की दिशा में बढ़ाया कदम
कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का मिलेगा लाभ

अम्बिकापुर 16 अक्टूबर 2026/    शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों को परंपरागत खेती के साथ फसल विविधीकरण एवं वैकल्पिक फसलों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम लक्ष्मणगढ़ के कृषक शंकर प्रसाद ने इस वर्ष तीन एकड़ भूमि में सुगंधित धान की खेती कर नई पहल की है। उन्हें कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की दर से कुल 45 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का लाभ भी मिलेगा।

तीन एकड़ में सुगंधित धान की खेती, नई संभावनाओं की ओर बढ़े कदम
कृषक शंकर प्रसाद ने परंपरागत धान की जगह इस वर्ष तीन एकड़ कृषि भूमि में सुगंधित धान की खेती की है। खेती में यह बदलाव बेहतर उत्पादन एवं आर्थिक लाभ की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। सुगंधित धान की खेती के माध्यम से किसान ने अपनी कृषि गतिविधियों में बदलाव लाने का प्रयास किया है। उनकी यह पहल क्षेत्र के अन्य किसानों को भी खेती में नई संभावनाएं तलाशने के लिए प्रेरित कर सकती है।

कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत उन्हें तीन एकड़ के लिए कुल 45 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। यह आर्थिक सहायता खेती से जुड़े खर्चों को पूरा करने तथा आगामी कृषि कार्यों की तैयारी में सहायक हो सकती है।

प्रोत्साहन राशि से खेती को मिलेगा आर्थिक संबल
कृषक शंकर प्रसाद के लिए योजना के तहत मिलने वाली 45 हजार रुपये की राशि महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता साबित होगी। इससे बीज, खाद एवं अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था करने में मदद मिल सकेगी। साथ ही खेती में नई तकनीकों और बेहतर कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए भी प्रोत्साहन मिलेगा।

कृषक उन्नति योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ कृषि क्षेत्र में नई संभावनाओं को बढ़ावा देना है। शासन की प्रोत्साहन आधारित पहल से किसान अपनी खेती में बदलाव लाने तथा उपलब्ध कृषि भूमि का बेहतर उपयोग करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिल रहा प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और कृषि गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान कर खेती को अधिक लाभकारी बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

शासन की योजनाओं से मिलने वाले प्रोत्साहन के माध्यम से किसान खेती में बदलाव लाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। तीन एकड़ में सुगंधित धान की खेती और योजना के तहत प्रस्तावित 45 हजार रुपये की सहायता उनके कृषि कार्यों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।

 
जिला स्तरीय वन अधिकार समिति में तीन नामांकित सदस्यों को किया गया प्रतिस्थापित


अम्बिकापुर 16 अक्टूबर 2026/
वन अधिकार अधिनियम, 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सरगुजा जिले में गठित जिला स्तरीय वन अधिकार समिति में तीन नामांकित सदस्यों को प्रतिस्थापित किया गया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप की गई है।

शासन के निर्देशों के अनुसार नगरीय निकायों एवं शहरी क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 के क्रियान्वयन के लिए नगर निगम अम्बिकापुर से प्राप्त नामांकित सदस्यों की सूची के आधार पर जिला स्तरीय वन अधिकार समिति में तीन सदस्यों को प्रतिस्थापित किया गया है।

प्रतिस्थापित किए गए सदस्यों में डॉ. शिवमंगल सिंह एवं श्रीमती अनिता रविन्द्र गुप्त भारती को अनुसूचित जनजाति वर्ग से तथा श्रीमती किरण साहू को अन्य पिछड़ा वर्ग से सदस्य नामांकित किया गया है।

 
 
 
सीतापुर के चार वार्डों में वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए वार्ड सभा एवं मोहल्ला समितियों का गठन

अम्बिकापुर 16 अक्टूबर 2026/ वन अधिकार अधिनियम, 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा नगरीय क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासियों के वन अधिकारों की मान्यता की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के उद्देश्य से सरगुजा जिले के नगर पंचायत सीतापुर के चार वार्डों में वार्ड सभा एवं मोहल्ला समितियों का गठन किया गया है। नगर पंचायत सीतापुर से प्राप्त नामांकित सदस्यों की सूची के आधार पर गठित इन समितियों में अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों को शामिल किया गया है।

शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के ज्ञापन के अनुरूप यह गठन किया गया है।

वार्ड क्रमांक 1 सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड में श्रीमती बिना तिग्गा को अध्यक्ष तथा श्रीमती मेरी मिंज खलखो को सचिव बनाया गया है। समिति के सदस्यों में श्रीमती सीमा टोप्पो, श्रीमती कल्याणी एक्का, सुश्री मनीषा लकड़ा, सुश्री नेहा टोप्पो, श्रीमती साक्षी गुप्ता, श्री आशीष गुप्ता, श्री अर्जुन गुप्ता तथा श्री कृष्णा बेक शामिल हैं।
इसी प्रकार  वार्ड क्रमांक 2 पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में श्रीमती मनोरंजनी कुजूर को अध्यक्ष तथा श्रीमती कैलासो कुजूर को सचिव नियुक्त किया गया है। समिति के सदस्यों में श्रीमती कुन्ती बसोड़, श्रीमती चेरी बाई, श्रीमती चम्पा बसोड़, श्रीमती यशोदा बसोड़, श्रीमती मुलो बाई, श्री कामेश्वर बसोड़, श्री अमित नामदेव तथा श्री मानिक साय शामिल हैं।

वार्ड क्रमांक 8 गुरु घासीदास वार्ड में श्रीमती बिराजो बाई को अध्यक्ष तथा श्री नन्दलाल लकड़ा को सचिव बनाया गया है। समिति के सदस्यों में श्रीमती दयावती बाई, श्रीमती गुरूवारी बाई, श्रीमती सनियारो बाई, श्रीमती अनिता तिर्की, श्रीमती सनियारो, श्री दिलीप लकड़ा, श्री बलराम तिर्की तथा श्री लक्ष्मण तिर्की शामिल हैं।

इसके अलावा वार्ड क्रमांक 15 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में श्रीमती सिवन्ती पैंकरा को अध्यक्ष तथा श्री देवास पैंकरा को सचिव नियुक्त किया गया है। समिति के सदस्यों में श्रीमती तिलकुंवर बाई, श्री गुड्डू पैंकरा, श्रीमती मानती पैंकरा, श्री जसवंत बृजमोहन, श्री दीप लक्ष्मी, श्रीमती रीना गुप्ता, श्री राजेन्द्र गुप्ता तथा श्री महेश गुप्ता शामिल हैं।

  • Related Posts

    बिटिया/वर्क अभियान के तहत विद्यालयीन छात्राओं को कराया गया विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण

    राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला महिला सशक्तिकरण मिशन शक्ति हब द्वारा बिटिया/वर्क अभियान अंतर्गत बालिकाओं को शासकीय कार्यप्रणाली, प्रशासनिक दायित्वों तथा रोजगार एवं केरियर…

    Read more

    महतारी सदन से महिलाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान

    *सेवा की कहानी*   *- ग्राम सुकुलदैहान में 24 लाख 70 हजार रूपए की लागत से महतारी सदन बनकर तैयार*   *- स्व-सहायता समूहों को बैठक, प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार गतिविधियों…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस