Ro no D15139/23

ग्राम मोखला में महतारी सदन बनेगा महिलाओं की आत्मनिर्भरता का नया केंद्र

*सेवा की कहानी*

 

*- 24 लाख 70 हजार रूपए की लागत से महतारी सदन बनकर तैयार*

 

*- स्व-सहायता समूहों को आजीविका प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार गतिविधियों के लिए मिलेगा सुविधायुक्त भवन*

 

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2026। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोखला में महतारी सदन बनकर तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत 24 लाख 70 हजार रूपए की लागत से निर्मित यह भवन महिलाओं के कौशल विकास, स्वरोजगार एवं सामूहिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत महतारी सदन के निर्माण से ग्राम मोखला की महिलाओं एवं स्व-सहायता समूहों को स्थायी भवन उपलब्ध होगा। यहां समूहों की बैठकें, आजीविका प्रशिक्षण, कौशल विकास एवं आयमूलक गतिविधियां संचालित की जा सकेंगी। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन में भी सुविधा होगी।

ग्राम मोखला की महिलाओं के लिए महतारी सदन उनके सपनों को साकार करने की नई उम्मीद है। घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की आकांक्षा रखने वाली महिलाओं को यहां अपनी प्रतिभा निखारने और स्वरोजगार के अवसर तलाशने का मंच मिलेगा। इससे महिलाओं में आपसी सहयोग, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। शासन की यह पहल महिला सशक्तिकरण के साथ ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान करेगी

  • Related Posts

    कलेक्टर के निर्देश पर नशा मुक्ति केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश   धमतरी, 16 अक्टूबर 2026।जिले में संचालित संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने,…

    Read more

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

    *नवरात्रि शक्ति की आराधना और नारी सम्मान का महापर्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*   *मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस