Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ सेवाराम का पक्के घर का सपना

 

कच्चे मकान की चिंता से मिली राहत, परिवार को मिला सुरक्षित आशियाना

रायपुर, 17 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के पक्के घर के सपने को साकार कर उनके जीवन में खुशियां ला रही है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के विकासखंड अंबागढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम सेम्हारबांधा निवासी श्री सेवाराम के लिए भी यह योजना खुशियों की सौगात लेकर आई है। योजना के तहत पक्का मकान मिलने से उनके परिवार को सुरक्षित आशियाना मिला है और वर्षों से अपने घर में रहने की इच्छा पूरी हुई है।

श्री सेवाराम के लिए पक्का मकान बनाना एक बड़ा सपना था। सीमित संसाधनों के बीच परिवार की जरूरतों को पूरा करते हुए स्वयं का पक्का घर बनाना आसान नहीं था। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से उनकी यह चिंता दूर हुई है। अब उनका परिवार अपने पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहा है।

श्री सेवाराम बताते हैं कि पक्का मकान मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है। अब उन्हें घर की सुरक्षा को लेकर पहले जैसी चिंता नहीं रहती। अपना घर होने से परिवार को स्थायित्व और भविष्य के प्रति नया विश्वास मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके परिवार का सपना पूरा किया है।

योजना का लाभ मिलने पर श्री सेवाराम ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की इस पहल से उनके जैसे जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित आवास मिल रहा है और जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

  • Related Posts

    दो दशक के संघर्ष के बाद खिरमनी को मिला पक्का आशियाना, प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ सपना

      बेटी के पालन-पोषण के लिए मजदूरी करने वाली खिरमनी ने खुद की मेहनत से बनाया अपना घर 1.20 लाख रुपए की सहायता और मनरेगा की मजदूरी से बना दो…

    Read more

    कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को वित्तीय साक्षरता और सुरक्षित निवेश की जानकारी

      कलेक्टर ने बचत, वित्तीय लक्ष्य और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रेरित धमतरी, 17 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत युवा कौशल उन्नयन एवं मूल्य संवर्धन (YUVA) कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम